Date 21 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 21 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 21 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 21 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 21 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 21 नवंबर 1877 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘थॉमस अल्वा एडिसन’ ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
  • 21 नवंबर 1906 में चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
  • 21 नवंबर 1921 में प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
  • 21 नवंबर 1947 में आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
  • 21 नवंबर 1956 में एक प्रस्ताव लाकर ‘शिक्षक दिवस’ को स्वीकृति दी गई थी।
  • 21 नवंबर 1962 में भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
  • 21 नवंबर 1963 में केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
  • 21 नवंबर 1963 में भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
  • 21 नवंबर 1979 में मक्का में ‘काबा मस्जिद’ पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार हुआ।
  • 21 नवंबर 1986 में मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
  • 21 नवंबर 1999 में चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
  • 21 नवंबर 2001 में संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
  • 21 नवंबर 2002 में मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता ‘जफ़रउल्ला ख़ान जमाली’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
  • 21 नवंबर 2005 में श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ‘महिंदा राजपक्षे’ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘रत्नसिरी विक्रमनायके’ को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 21 नवंबर 2006 में भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
  • 21 नवंबर 2007 में पैप्सिको चैयरमैन ‘इंदिरा नूई’ को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
  • 21 नवंबर 2008 में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
  • 21 नवंबर 2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस ‘राकेश कुमार गर्ग’ व ‘राकेश कुमार जैन’ को नियुक्त किया।

21 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 21 नवंबर 1872 में प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी ‘केसरी सिंह बारहट’ का जन्म हुआ।
  • 21 नवंबर 1899 में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक ‘हरे कृष्ण मेहताब’ का जन्म हुआ।
  • 21 नवंबर 1916 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक ‘यदुनाथ सिंह’ का जन्म हुआ।
  • 21 नवंबर 1931 में हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ‘ज्ञानरंजन’ का जन्म हुआ।
  • 21 नवंबर 1941 में गुजरात की पहली मुख्यमंत्री ‘आनंदीबेन पटेल’ का जन्म हुआ।

21 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 21 नवंबर 1517 में बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान ‘सिकन्दर शाह लोदी’ का निधन हुआ।
  • 21 नवंबर 1908 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी ‘सत्येंद्रनाथ बोस’ (क्रांतिकारी) का निधन हुआ।
  • 21 नवंबर 1921 में भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक ‘अविनाशलिंगम चेट्टियार’ का निधन हुआ।
  • 21 नवंबर 1970 में भारतीय वैज्ञानिक ‘चंद्रशेखर वेंकट रमन’ का निधन हुआ।

Comment your past about 21 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below