Date 10 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 10 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 10 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 10 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 10 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 10 नवंबर 1885 में ‘गोटलिएब डेमलेर’ ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • 10 नवंबर 1950 में अमेरिका के लेखक ‘विलियम फॉकनर’ को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
  • 10 नवंबर 1951 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
  • 10 नवंबर 1983 में ‘बिल गेट्स’ ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
  • 10 नवंबर 1989 में जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।
  • 10 नवंबर 1994 में पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
  • 10 नवंबर 1995 में न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
  • 10 नवंबर 1997 में चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त हुआ।
  • 10 नवंबर 2000 में ‘गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना’ का कार्य प्रारम्भ हुआ।
  • 10 नवंबर 2001 में भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
  • 10 नवंबर 2002 में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
  • 10 नवंबर 2004 में झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित हुआ।
  • 10 नवंबर 2005 में चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जार्ज बुश’ ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
  • 10 नवंबर 2006 में कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता ‘नाडाराजाह रविराज’ की हत्या कर दी गई।
  • 10 नवंबर 2007 में एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
  • 10 नवंबर 2008 में भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 10 नवंबर 2008 में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से ‘बार्डर-गावस्कर’ ट्राफी जीती।
  • 10 नवंबर 2008 में सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (PLR) में 0.75% की कटौती की।
  • 10 नवंबर 2008 में NASA ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

10 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 10 नवंबर 1483 में ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले ‘मार्टिन लूथर’ का जन्म हुआ।
  • 10 नवंबर 1848 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता ‘सुरेन्द्रनाथ बनर्जी’ का जन्म हुआ।
  • 10 नवंबर 1909 में अमेरिकी संगीतकार और गीतकार ‘जॉनी मार्क्स’ का जन्म हुआ।
  • 10 नवंबर 1920 में राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक ‘दत्तोपन्त ठेंगडी’ का जन्म हुआ।

10 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 10 नवंबर 1240 में अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक ‘इबने अरबी’ का निधन हुआ।
  • 10 नवंबर 1908 में भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक ‘कनाईलाल दत्त’ का निधन हुआ।
  • 10 नवंबर 2013 में राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘विजयदान देथा’ का निधन हुआ।
  • 10 नवंबर 1931 में हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘गंगाप्रसाद अग्निहोत्री’ का निधन हुआ।
  • 10 नवंबर 1970 में फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति ‘चार्ल्स द गॉल’ का का निधन हुआ।
  • 10 नवंबर 1995 में भोपाल के प्रसिद्ध शायर ‘फजल ताबिश’ का निधन हुआ।

Comment your past about 10 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below