Check 1 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 1 दिसम्बर का अपना एक खास स्थान है। 1 दिसम्बर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 1 दिसम्बर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 1 दिसम्बर 1640 में स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
- 1 दिसम्बर 1933 में काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
- 1 दिसम्बर 1959 में अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1 दिसम्बर 1959 में बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
- 1 दिसम्बर 1963 में नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
- 1 दिसम्बर 1974 में वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत हुई।
- 1 दिसम्बर 1976 में अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 1 दिसम्बर 1976 में बंगलादेश में जनरल ‘जियाउर रहमान’ खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
- 1 दिसम्बर 1987 में अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 1 दिसम्बर 1988 में पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ‘ग़ुलाम इशहाक ख़ान’ ने ‘बेनजीर भुट्टो’ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 1 दिसम्बर 1988 में बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
- 1 दिसम्बर 1991 में ‘एड्स जागरूकता दिवस’ की शुरुअात हुई।
- 1 दिसम्बर 1992 में दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
- 1 दिसम्बर 1997 में चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
- 1 दिसम्बर 2000 में ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
- 1 दिसम्बर 2001 में अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा हुआ।
- 1 दिसम्बर 2002 में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
- 1 दिसम्बर 2006 में नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
- 1 दिसम्बर 2007 में चीन के सान्या में आयोजित ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता’ में चीन की ‘इलांग जी लिन’ को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
- 1 दिसम्बर 2008 में भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
1 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 1 दिसम्बर 1699 में दसवाँ मुग़ल बादशाह ‘रफ़ीउद्दाराजात’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1878 में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति ‘जॉर्ज सिडनी अरुंडेल’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1885 में भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक ‘काका कालेलकर’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1886 में भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक ‘राजा महेन्द्र प्रताप’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1903 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक ‘अनंता सिंह’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1924 में परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ‘मेजर शैतान सिंह’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1931 में प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक ‘गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1954 में प्रसिद्ध समाज सेविका ‘मेधा पाटकर’ का जन्म हुआ।
- 1 दिसम्बर 1954 में प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता ‘राकेश बेदी’ का जन्म हुआ।
1 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 1 दिसम्बर 1974 में महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ ‘सुचेता कृपलानी’ का निधन हुआ।
- 1 दिसम्बर 1985 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक ‘दादा धर्माधिकारी’ का निधन हुआ।
- 1 दिसम्बर 1990 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी ‘विजयलक्ष्मी पण्डित’ का निधन हुआ।
- 1 दिसम्बर 2008 में बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ‘शिवचन्द्र झा’ का निधन हुआ।
- 1 दिसम्बर 2015 में अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी ‘जिम लोसकटऑफ’ का निधन हुआ।
Comment your past about 1 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below