Date 14 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 14 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 14 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 14 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 14 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 14 नवंबर 1681 में ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
  • 14 नवंबर 1922 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
  • 14 नवंबर 1973 में ब्रिटेन की राजकुमारी ‘ऐन’ ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
  • 14 नवंबर 2002 में चीन के राष्ट्रपति ‘जियांग जेमिन’ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 14 नवंबर 2006 में भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में ‘एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म’ बनाने पर सहमति जतायी।
  • 14 नवंबर 2007 में डेनमार्क के प्रधानमंत्री ‘आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन’ ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

14 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 14 नवंबर 1889 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ।
  • 14 नवंबर 1907 में भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंशराय बच्चन का जन्म हुआ।
  • 14 नवंबर 1917 में भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार ‘गजानन माधव मुक्तिबोध’ का जन्म हुआ।
  • 14 नवंबर 1919 में भारत प्रसिद्ध हिन्दी कवि ‘बलवीर सिंह रंग’ का जन्म हुआ।
  • 14 नवंबर 1922 में अमेरिकी अभिनेत्री ‘वरोनिका लेक’ का जन्म हुआ।
  • 14 नवंबर 1926 में स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक ‘पीलू मोदी’ का जन्म हुआ।
  • 14 नवंबर 1971 में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी ‘एडम गिलक्रिस्ट’ का जन्म हुआ।

14 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 14 नवंबर 1967 में भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ‘सी. के. नायडू’ का निधन हुआ।
  • 14 नवंबर 1977 में प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त ‘स्वामी प्रभुपाद’ का निधन हुआ।
  • 14 नवंबर 2008 में पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता ‘अजीत पांजा’ का निधन हुआ।
  • 14 नवंबर 2010 में भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ‘लक्ष्मीचंद जैन’ का निधन हुआ।
  • 14 नवंबर 2013 में प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक ‘हरिकृष्ण देवसरे’ का निधन हुआ।

Comment your past about 14 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below