Check 2 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 2 दिसम्बर का अपना एक खास स्थान है। 2 दिसम्बर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 2 दिसम्बर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 2 दिसम्बर 1848 में फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
- 2 दिसम्बर 1911 में ‘जॉर्ज पंचम’ और ‘क्वीन मैरी’ भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
- 2 दिसम्बर 1942 में पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में ‘श्री अरविंदो आश्रम स्कूल’ की स्थापना हुई, जिसे बाद में ‘श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन’ के नाम से जाना गया।
- 2 दिसम्बर 1965 में ‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) की स्थापना हुई।
- 2 दिसम्बर 1971 में संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 2 दिसम्बर 1976 में ‘फिदेल कास्त्रो’ क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
- 2 दिसम्बर 1989 में ‘विश्वनाथ प्रताप सिंह’ देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
- 2 दिसम्बर 1999 में भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
- 2 दिसम्बर 2002 में प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ ‘विडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
- 2 दिसम्बर 2005 में पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
- 2 दिसम्बर 2006 में फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल हुए।
- 2 दिसम्बर 2007 में पाकिस्तानी राष्ट्रपति ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
- 2 दिसम्बर 2008 में ‘पंजाब नेशनल बैंक’ ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
2 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 2 दिसम्बर 1855 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष ‘एन.जी. चन्दावरकर’ का जन्म हुआ।
- 2 दिसम्बर 1886 में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत ‘बाबा राघवदास’ का जन्म हुआ।
- 2 दिसम्बर 1901 में हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् ‘आचार्य रामचन्द्र शुक्ल’ के सहयोगी ‘पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल’ का जन्म हुआ।
- 2 दिसम्बर 1912 में दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक ‘बी. नागी रेड्डी’ का जन्म हुआ।
- 2 दिसम्बर 1937 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘मनोहर जोशी’ का जन्म हुआ।
- 2 दिसम्बर 1939 में प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका ‘अचला नागर’ का जन्म हुआ।
- 2 दिसम्बर 1963 में प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ‘शिवा अय्यदुरई’ का जन्म हुआ।
2 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 2 दिसम्बर 1918 में भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री ‘गुरुदास बनर्जी’ का निधन हुआ।
- 2 दिसम्बर 1969 में सोवियत संघ के राष्ट्रपति ‘क्लिमेंट वोरोशिलोव’ का निधन हुआ।
- 2 दिसम्बर 1996 में प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य रहे ‘मर्री चेन्ना रेड्डी’ का निधन हुआ।
- 2 दिसम्बर 2012 में हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री ‘प्रीति गांगुली’ का निधन हुआ।
- 2 दिसम्बर 2014 में हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता ‘देवेन वर्मा’ का निधन हुआ।
- 2 दिसम्बर 2014 में भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री ‘ए. आर. अंतुले’ का निधन हुआ।
Comment your past about 2 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below