Date 22 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 22 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 22 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 22 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 22 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 22 नवंबर 1943 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ‘फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट’, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ‘विंस्टन चर्चिल’ और चीनी शासक ‘च्यांग काई शे’क के बीच मंत्रणा हुई।
  • 22 नवंबर 1950 में अमेरिका के रिचमंड हिल्स में हुयी रेल दुर्घटना में ७९ लोगों की मृत्यु हो गई।
  • 22 नवंबर 1963 में डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति ‘जॉन एफ़, केनेडी’ की हत्या हुई।
  • 22 नवंबर 1967 में संयुक्त राष्ट्र ने 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।
  • 22 नवंबर 1968 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • 22 नवंबर 1971 में भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • 22 नवंबर 1975 में ‘जुआन कार्लोस’ स्पेन के राजा बने।
  • 22 नवंबर 1989 में सन आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
  • 22 नवंबर 1990 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ‘मार्गरेट थैचर’ द्वारा त्यागपत्र की घोषणा की गई।
  • 22 नवंबर 1997 में भारत की ‘डायना हेडेन’ विश्व सुंदरी बनी।
  • 22 नवंबर 1998 में बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका ‘तस्लीमा नसरीन’ ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • 22 नवंबर 2000 में पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।
  • 22 नवंबर 2002 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
  • 22 नवंबर 2005 में हिन्दी के प्रख्यात कवि ‘कुंवर नारायण’ को वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • 22 नवंबर 2006 में भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक ‘फ़्यूजन रिएक्टर’ की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 22 नवंबर 2007 में ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
  • 22 नवंबर 2008 में भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी।

22 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 22 नवंबर 1808 में दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी “थॉमस कुक एंड संस” के संस्‍थापक ‘थॉमस कुक’ का जन्‍म हुआ।
  • 22 नवंबर 1803 में अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य ‘झलकारी बाई’ का जन्‍म हुआ।
  • 22 नवंबर 1864 में भारत की प्रथम महिला चिकित्सक ‘रुक्माबाई’ का जन्‍म हुआ।
  • 22 नवंबर 1882 में भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक ‘वालचंद हीराचंद’ का जन्‍म हुआ।
  • 22 नवंबर 1892 में ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार करने वाली एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री ‘मीरा बेन’ का जन्‍म हुआ।
  • 22 नवंबर 1899 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद ‘लक्ष्मण नायक’ का जन्म हुआ।
  • 22 नवंबर 1916 में वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ‘शांति घोष’ का जन्म हुआ।
  • 22 नवंबर 1939 में समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘मुलायम सिंह यादव’ का जन्म हुआ।
  • 22 नवंबर 1963 में नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ‘पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग’ का जन्म हुआ।

22 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 22 नवंबर 1881 में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक ‘अहमदुल्लाह’ का निधन हुआ।
  • 22 नवंबर 1967 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता ‘तारा सिंह’ का निधन हुआ।
  • 22 नवंबर 2016 में मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘राम नरेश यादव’ का निधन हुआ।
  • 22 नवंबर 2016 में हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘विवेकी राय’ का निधन हुआ।

Comment your past about 22 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below