Check 23 November : Events, Birthdays, Holidays and History in Hindi | What is Today from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 23 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 23 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 23 नवंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 23 नवंबर 1165 में पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
- 23 नवंबर 1744 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ‘जान कार्टरे’ ने इस्तीफा दिया।
- 23 नवंबर 1890 में इटली में आम चुनाव हुये।
- 23 नवंबर 1892 में लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।
- 23 नवंबर 1904 में अमेरिका के सेंट लुईस’में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
- 23 नवंबर 1946 में वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत हुई।
- 23 नवंबर 1983 में भारत में पहली बार ‘राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन’ का आयोजन हुआ।
- 23 नवंबर 1984 में लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए।
- 23 नवंबर 1996 में इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे, जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
- 23 नवंबर 1997 में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता ‘निराद सी चौधरी’ ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
- 23 नवंबर 2002 में जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।
- 23 नवंबर 2002 में नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
- 23 नवंबर 2006 में अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
- 23 नवंबर 2007 में आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
- 23 नवंबर 2008 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
- 23 नवंबर 2009 में फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या हुई।
23 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 23 नवंबर 1914 में हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार ‘कृश्न चन्दर’ का जन्म हुआ।
- 23 नवंबर 1926 में आध्यात्मिक गुरु ‘सत्य साईं बाबा’ का जन्म हुआ।
- 23 नवंबर 1930 में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका ‘गीता दत्त’ का जन्म हुआ।
- 23 नवंबर 1897 में भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान ‘नीरद चन्द्र चौधरी’ का जन्म हुआ।
23 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 23 नवंबर 1912 में क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार ‘सखाराम गणेश देउसकर’ का निधन हुआ।
- 23 नवंबर 1977 में संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध ‘प्रकाशवीर शास्त्री’ का निधन हुआ।
- 23 नवंबर 1937 में वैज्ञानिक ‘जगदीश चंद्र बोस’ का निधन हुआ।
- 23 नवंबर 1990 में 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार ‘रोल्ड डाॅल’ का निधन हुआ।
Comment your past about 23 November : Events, Birthdays, Holidays and History in Hindi | What is Today below