Check 24 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 24 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 24 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 24 नवंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 24 नवंबर 1759 में इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
- 24 नवंबर 1859 में चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन हुआ।
- 24 नवंबर 1963 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ‘जॉन एफ़ कैनेडी’ के हत्यारे ‘ली हार्वे ऑस्वाल्ड’ की हत्या की गई।
- 24 नवंबर 1871 में नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन हुआ ।
- 24 नवंबर 1926 में प्रख्यात दार्शनिक ‘श्री अरविंदो’ को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
- 24 नवंबर 1966 में कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
- 24 नवंबर 1986 में तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
- 24 नवंबर 1988 में दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद ‘लालदूहोमा’ को अयोग्य करार दिया गया।
- 24 नवंबर 1989 में चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा देकर एक नए युग की शुरूआत की।
- 24 नवंबर 1992 में चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत हुई।
- 24 नवंबर 1998 में ‘एमाइल लाहौद’ ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 24 नवंबर 1999 में एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
- 24 नवंबर 2001 में नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
- 24 नवंबर 2006 में पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
- 24 नवंबर 2007 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ‘नवाज शरीफ़’ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
- 24 नवंबर 2008 में मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी ‘प्रज्ञा सिंह ठाकुर’ ने ATS द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
24 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 24 नवंबर 1877 में डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी ‘कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा’ का जन्म हुआ।
- 24 नवंबर 1944 में प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक ‘अमोल पालेकर’ का जन्म हुआ।
- 24 नवंबर 1955 में इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर ‘इयान बॉथम’ का जन्म हुआ।
- 24 नवंबर 1936 में असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री ‘सैयदा अनवरा तैमूर’ का जन्म हुआ।
- 24 नवंबर 1929 में भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल ‘मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी’ का जन्म हुआ।
- 24 नवंबर 1899 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री ‘हीरा लाल शास्त्री’ का जन्म हुआ।
- 24 नवंबर 1881 मे भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता ‘छोटूराम’ का जन्म हुआ।
24 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 24 नवंबर 1675 में सिक्खों के नौवें गुरु ‘गुरु तेग़ बहादुर’ का निधन हुआ।
- 24 नवंबर 2003 में हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन ‘उमा देवी खत्री’ का निधन हुआ।
Comment your past about 24 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below