Check 25 नवंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास | What is Today from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 25 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 25 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 25 नवंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 25 नवंबर 1667 में रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये।
- 25 नवंबर 1758 में ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
- 25 नवंबर 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
- 25 नवंबर 1867 में ‘अल्फ्रेड नोबल’ ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
- 25 नवंबर 1930 में जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
- 25 नवंबर 1936 में जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।
- 25 नवंबर 1937 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन हुआ।
- 25 नवंबर 1948 में भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना हुई।
- 25 नवंबर 1949 में स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
- 25 नवंबर 1952 में ‘जार्ज मेनाय’ आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
- 25 नवंबर 1960 में टेलीफ़ोन की STD व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
- 25 नवंबर 1998 में पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 25 नवंबर 2001 में ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (ICC) ने भारत को निलंबन की धमकी दी,
- 25 नवंबर 2001 में ‘बेनजीर भुट्टो’ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
- 25 नवंबर 2002 में ‘लुसियो गुटेरेज’ इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 25 नवंबर 2004 में पाक राष्ट्रपति ‘परवेज मुशर्रफ़’ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
- 25 नवंबर 2006 में कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ हुआ ।
- 25 नवंबर 2007 में पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ‘बेनजीर भुट्टो’ ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
- 25 नवंबर 2008 में योजना आयोग के उपाध्यक्ष ‘मोंटेक सिंह अहलूबालिया’ ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
25 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 25 नवंबर 1982 में भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर ‘झूलन गोस्वामी’ का जन्म हुआ।
- 25 नवंबर 1890 में भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री ‘सुनीति कुमार चटर्जी’ का जन्म हुआ।
- 25 नवंबर 1898 में मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार ‘देवकी बोस’ का जन्म हुआ।
- 25 नवंबर 1963 में ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य ‘अरविन्द कुमार शर्मा’ का जन्म हुआ।
- 25 नवंबर 1969 में त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री ‘बिप्लब कुमार देब’ का जन्म हुआ।
- 25 नवंबर 1890 में पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख ‘राधेश्याम कथावाचक’ का जन्म हुआ।
- 25 नवंबर 1879 में प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक ‘टी. एल. वासवानी’ का जन्म हुआ।
25 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 25 नवंबर 2014 में भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना ‘सितारा देवी’ का निधन हुआ।
- 25 नवंबर 1975 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक ‘चन्दूलाल शाह’ का निधन हुआ।
- 25 नवंबर 1974 में बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव ‘यू. थांट’ का निधन हुआ।
- 25 नवंबर 1981 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार ‘आर. सी. बोराल’ का निधन हुआ।
- 25 नवंबर 1984 में भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री ‘यशवंतराव चव्हाण’ का निधन हुआ।
- 25 नवंबर 1987 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर ‘रामास्वामी परमेस्वरन’ का निधन हुआ।
Comment your past about 25 नवंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास | What is Today below