Date 26 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 26 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 26 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 26 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 26 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 26 नवंबर 1885 में पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
  • 26 नवंबर 1932 में महान् क्रिकेटर ‘डॉन ब्रैडमैन’ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 हजार रन बनाये।
  • 26 नवंबर 1949 में देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान अंगीकार किया गया।
  • 26 नवंबर 1949 में आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
  • 26 नवंबर 1953 में ब्रिटेन के ऊपरी सदन ‘हाउस ऑफ़ लॉर्डस’ ने आज ही के दिन में देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।
  • 26 नवंबर 1960 में भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच STD सेवा शुरु हुई।
  • 26 नवंबर 1967 में लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
  • 26 नवंबर 1984 में इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
  • 26 नवंबर 1990 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ‘मार्गरेट थैचर’ ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
  • 26 नवंबर 1992 में सन आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की ‘महारानी एलिज़ाबेथ’ को अपनी आय पर कर देना होगा।
  • 26 नवंबर 1996 में मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा।
  • 26 नवंबर 1997 में पाक सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
  • 26 नवंबर 2002 में BBC के सर्वेक्षण में ‘विंस्टन चर्चिल’ महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
  • 26 नवंबर 2006 में इराक में हुए बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
  • 26 नवंबर 2008 में भारत के मुंबई नगर में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया।
  • 26 नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल हुए।

26 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 26 नवंबर 1881 में प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक ‘नाथूराम प्रेमी’ का जन्म हुआ।
  • 26 नवंबर 1919 में भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद ‘राम शरण शर्मा’ का जन्म हुआ।
  • 26 नवंबर 1921 में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक ‘वर्गीज कुरियन’ का जन्म हुआ।
  • 26 नवंबर 1922 में अमेरिकी कार्टूनिस्ट ‘चार्ल्स एम. शल्ज़’ का जन्म हुआ।
  • 26 नवंबर 1923 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र ‘वी. के. मूर्ति’ का जन्म हुआ।
  • 26 नवंबर 1926 में भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद ‘यशपाल’ (वैज्ञानिक) का जन्म हुआ।
  • 26 नवंबर 1926 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘रवि राय’ का जन्म हुआ।

26 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 26 नवंबर 1995 में भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार ‘शंकर दयाल सिंह’ का निधन हुआ।
  • 26 नवंबर 2008 में 1982 बैच के IPS अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख ‘हेमंत करकरे’ का निधन हुआ।
  • 26 नवंबर 2008 में मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ‘विजय सालस्कर’ का निधन हुआ।
  • 26 नवंबर 2014 में प्रसिद्ध इतिहासकार ‘तपन राय चौधरी’ का निधन हुआ।

Comment your past about 26 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below