Check 27 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 27 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 27 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 27 नवंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 27 नवंबर 1095 में पोप ‘अर्बन द्वितीय’ ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
- 27 नवंबर 1795 में पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
- 27 नवंबर 1807 में पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
- 27 नवंबर 1815 में पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
- 27 नवंबर 1895 में ‘अल्फ्रेड नोबेल’ ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
- 27 नवंबर 1912 में अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
- 27 नवंबर 1932 में पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 27 नवंबर 1947 में पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
- 27 नवंबर 1949 में जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में ‘सुभद्रा कुमारी चौहान’ जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई, जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली ‘महादेवी वर्मा’ ने किया।
- 27 नवंबर 1966 में उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
- 27 नवंबर 1967 में फ्रांस के राष्ट्रपति ‘चार्ल्स डी गॉल’ ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
- 27 नवंबर 1975 में ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के सह-संस्थापक ‘रॉस मैक्विर्टर’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 27 नवंबर 1995 में मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
- 27 नवंबर 2004 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष ‘जुआन सोमाविया’ भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
- 27 नवंबर 2007 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
- 27 नवंबर 2008 में छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
27 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 27 नवंबर 1817 में जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता ‘थियोडर मोमसेन’ का जन्म हुआ।
- 27 नवंबर 1881 में भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान ‘काशी प्रसाद जायसवाल’ का जन्म हुआ।
- 27 नवंबर 1888 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष ‘गणेश वासुदेव मावलंकर’ का जन्म हुआ।
- 27 नवंबर 1907 में प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ।
- 27 नवंबर 1940 में मार्शल आर्ट के महानायक’ ब्रुस ली’ का जन्म हुआ।
- 27 नवंबर 1952 में हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार ‘बप्पी लाहिड़ी’ का जन्म हुआ।
- 27 नवंबर 1986 में भारतीय क्रिकेटर ‘सुरेश रैना’ का का जन्म हुआ।
27 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 27 नवंबर 1953 में अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक ‘’पूजीन ओ नील’ का में निधन हुआ।
- 27 नवंबर 1976 में मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार ‘गजानन त्र्यंबक माडखोलकर’ का निधन हुआ।
- 27 नवंबर 1978 में भारत की प्रख्यात समाज सुधारक ‘लक्ष्मीबाई केलकर’ का निधन हुआ।
- 27 नवंबर 2002 में प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि ‘शिवमंगल सिंह सुमन’ का निधन हुआ।
- 27 नवंबर 2008 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ।
- 27 नवंबर 2011 में भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक ‘सुल्तान ख़ान’ का निधन हुआ।
Comment your past about 27 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below