Check 28 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 28 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 28 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 28 नवंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 28 नवंबर 1520 में ‘Ferdinand Magellan’ ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
- 28 नवंबर 1660 में लंदन में ‘The Royal Society’ का गठन हुआ।
- 28 नवंबर 1814 में ‘The Times of London’ को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
- 28 नवंबर 1821 में पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
- 28 नवंबर 1854 में डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
- 28 नवंबर 1875 में ब्रिटेन का खोजी ‘वर्ने कैमरून’ पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
- 28 नवंबर 1893 में न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
- 28 नवंबर 1912 में ‘इस्माइल कादरी’ ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
- 28 नवंबर 1919 में अमेरिका में जन्मी ‘लेडी ऐस्टोर’ House of Commerce की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।
- 28 नवंबर 1932 में फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 28 नवंबर 1956 में चीन के प्रधानमंत्री ‘चाऊ एन-लाई’ भारत दौरे पर आये।
- 28 नवंबर 1960 में मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 28 नवंबर 1966 में डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
- 28 नवंबर 1975 में वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज ‘माइकल होल्डिंग’ ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
- 28 नवंबर 1990 में चुनावों के उपरान्त ‘जान मेजर’ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- 28 नवंबर 1996 में कैप्टन ‘इन्द्राणी सिंह’ एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
- 28 नवंबर 1997 में प्रधानमंत्री ‘आई के गुजराल’ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 28 नवंबर 1999 में एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
- 28 नवंबर 2001 में नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
- 28 नवंबर 2002 में कनाडा ने ‘हरकत उज मुजाहिदीन’ और ‘जैश-ए-मोहम्मद’ पर प्रतिबंध लगाया।
- 28 नवंबर 2006 में नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न हुई।
- 28 नवंबर 2007 में दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
- 28 नवंबर 2012 में सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।
28 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 28 नवंबर 1927 में प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक ‘प्रमोद करण सेठी’ का जन्म हुआ।
- 28 नवंबर 1945 में भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार ‘अमर गोस्वामी’ का जन्म हुआ।
28 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 28 नवंबर 1890 में भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ‘ज्योतिबा फुले’ का निधन हुआ।
- 28 नवंबर 1939 में बास्केटबॉल के जनक ‘जेम्स नैस्मिथ’ का निधन हुआ।
- 28 नवंबर 1954 में महान भैतिकशास्त्री ‘एनरिको फर्मी’ का निधन हुआ।
- 28 नवंबर 1962 में बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक ‘सी डे’ का निधन हुआ।
- 28 नवंबर 1981 में हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक ‘शंकर शेष’ का निधन हुआ।
- 28 नवंबर 1989 में हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक ‘देवनारायण द्विवेदी’ का निधन हुआ।
- 28 नवंबर 1994 में प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ‘भालजी पेंढारकर’ का निधन हुआ।
Comment your past about 28 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below