Date 28 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 28 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 28 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 28 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 28 अक्टूबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 28 अक्टूबर 1886 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ‘ग्रोवर क्लीवलैंड’ ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
  • 28 अक्टूबर 1891 में जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत हुई।
  • 28 अक्टूबर 1918 में आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
  • 28 अक्टूबर 1954 में ‘अर्नेस्ट हेमिंग्वे’ को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • 28 अक्टूबर 1955 में मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 28 अक्टूबर 1998 में इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त हुई।
  • 28 अक्टूबर 2001 में जर्मनी के चांसलर ‘गेरहार्ड श्रोडर’ भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री ‘जुनीशिरो कोअजुमी’ के विशेष दूत ‘योसितो मोरी’ भारत दौरे पर आये।
  • 28 अक्टूबर 2004 में बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
  • 28 अक्टूबर 2009 में पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल हुए।
  • 28 अक्टूबर 2012 में सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
  • 28 अक्टूबर 2012 में जर्मनी के ‘सेबेस्टियन वेटेल’ ने वर्ष 2012 का ‘फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री’ खिताब जीता।

28 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 28 अक्टूबर 1867 में विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका ‘सिस्टर निवेदिता’ का जन्म हुआ।
  • 28 अक्टूबर 1871 में प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार ‘अतुल प्रसाद सेन’ का जन्म हुआ।
  • 28 अक्टूबर 1883 में भारत सरकार में गृह सचिव रहे ‘मौरिस गार्नियर हैलेट’ का जन्म हुआ।
  • 28 अक्टूबर 1930 में भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर ‘अंजान’ का जन्म हुआ।
  • 28 अक्टूबर 1955 में माइक्राेसाफ्ट के संस्थापक ‘बिल गेट्स’ का जन्म वाशिंगटन में हुआ।
  • 28 अक्टूबर 1963 में  भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर ‘उर्जित पटेल’ का जन्म हुआ।

28 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 28 अक्टूबर 1900 में  प्रसिद्ध जर्मन संस्कृतवेत्ता, प्राच्य विद्या विशारद, लेखक तथा भाषाशास्त्री ‘मैक्स मूलर’ का निधन हुआ।
  • 28 अक्टूबर 2011 में व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार ‘श्रीलाल शुक्ल’ का निधन हुआ।
  • 28 अक्टूबर 2013 में लोकप्रिय उपन्यासकार ‘राजेंद्र यादव’ का निधन हुआ।

Comment your past about 28 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below