Date 29 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 29 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 29 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 29 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 29 नवंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 29 नवंबर 1516 में फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 29 नवंबर 1759 में दिल्ली के बादशाह ‘आलमगीर द्वितीय’ की हत्या हुई।
  • 29 नवंबर 1775 में सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
  • 29 नवंबर 1830 में पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
  • 29 नवंबर 1870 में ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
  • 29 नवंबर 1782 में ब्रिटेन ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 29 नवंबर 1889 में बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
  • 29 नवंबर 1899 में स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन आज ही के दिन हुआ था।
  • 29 नवंबर 1916 में अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
  • 29 नवंबर 1944 में अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
  • 29 नवंबर 1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • 29 नवंबर 1947 में भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
  • 29 नवंबर 1948 में तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
  • 29 नवंबर 1949 में पूर्वी जर्मनी में हुए यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
  • 29 नवंबर 1961 में दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री ‘यूरी गागरिन’ भारत आये।
  • 29 नवंबर 1963 में कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस भयावह दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 118 लोग मारे गए थे।
  • 29 नवंबर 1970 में हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
  • 29 नवंबर 1989 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
  • 29 नवंबर 1990 में अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा।
  • 29 नवंबर 1998 में कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
  • 29 नवंबर 1999 में महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
  • 29 नवंबर 2004 में आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
  • 29 नवंबर 2005 में तक ‘बाबूलाल गौर’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • 29 नवंबर 2006 में पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
  • 29 नवंबर 2007 में जनरल ‘अशरफ़ परवेज कियानी’ ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।
  • 29 नवंबर 2007 में ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
  • 29 नवंबर 2008 में 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
  • 29 नवंबर 2008 में भारतीय मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
  • 29 नवंबर 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 29 नवंबर 1869 में अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ‘ठक्कर बाप्पा’ का जन्म हुआ।
  • 29 नवंबर 1913 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर ‘अली सरदार जाफ़री’ का जन्म हुआ।
  • 29 नवंबर 1935 में परमवीर चक्र से सम्मानित ‘गुरबचन सिंह सालारिया’ का जन्म हुआ।

29 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 29 नवंबर 1759 में 16वाँ मुग़ल बादशाह ‘आलमगीर द्वितीय’ का निधन हुआ।
  • 29 नवंबर 1909 में प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार ‘रोमेश चन्द्र दत्त’ का निधन हुआ।
  • 29 नवंबर 2002 में कवि एवं समाचार प्रसारक ‘ओंकारनाथ श्रीवास्तव’ का निधन हुआ।
  • 29 नवंबर 2011 में असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका ‘इंदिरा गोस्वामी’ का निधन हुआ।
  • 29 नवंबर 2015 में अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ‘ओटो न्यूमैन’ का निधन हुआ।

Comment your past about 29 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below