Check 29 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 29 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 29 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 29 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 29 अक्टूबर 1709 में इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 29 अक्टूबर 1794 में फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के ‘वेनलो’ पर कब्जा किया।
- 29 अक्टूबर 1851 में बंगाल में British Indian Association की स्थापना हुई।
- 29 अक्टूबर 1859 में स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 29 अक्टूबर 1863 में जेनेवा में 27 देशों की बैठक में ‘अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी’ की स्थापना को मंजूरी दी गई।
- 29 अक्टूबर 1864 में यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
- 29 अक्टूबर 1913 में मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में आए बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
- 29 अक्टूबर 1920 में पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से ‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ की स्थापना की।
- 29 अक्टूबर 1923 में औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना।
- 29 अक्टूबर 1924 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार हुई।
- 29 अक्टूबर 1929 में New York Stock Exchange में भारी गिरावट के साथ 1930 के वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत हो गई।
- 29 अक्टूबर 1942 में नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
- 29 अक्टूबर 1945 में विश्व में पहला Ballpoint Pen बाज़ार में आया।
- 29 अक्टूबर 1947 में बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
- 29 अक्टूबर 1958 में अमेरिका ने ‘नेवादा’ में परमाणु परीक्षण किया।
- 29 अक्टूबर 1994 में न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ।
- 29 अक्टूबर 1995 में जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
- 29 अक्टूबर 1997 में पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि हुई।
- 29 अक्टूबर 1999 में उड़ीसा में विध्वंसकारी समुद्री तुफान आया।
- 29 अक्टूबर 2000 में आइसलैंड के राष्ट्रपति ‘ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन’ 7 दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 29 अक्टूबर 2004 में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति ‘मेक्सवेल रिचर्डस’ ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
- 29 अक्टूबर 2005 में ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
- 29 अक्टूबर 2005 में दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।
- 29 अक्टूबर 2008 में असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
- 29 अक्टूबर 2012 में अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई।
- 29 अक्टूबर 2015 में चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।
29 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 29 अक्टूबर 1985 में मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर ‘विजेंद्र सिंह’ का जन्म हुआ।
29 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 29 अक्टूबर 1911 में अमेरिकी संपादक और प्रकाशक ‘जोसफ पुलित्जर’ का निधन हुआ।
- 29 अक्टूबर 1959 में पहली लोक सभा के सदस्य ‘सैयद मोहम्मद अहमद काजमी’ का निधन हुआ।
- 29 अक्टूबर 1988 में समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय’ का निधन हुआ।
Comment your past about 29 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below