Date 30 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 30 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 30 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 30 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 30 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 30 नवंबर 1731 में बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मारे गए।
  • 30 नवंबर 1939 में तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
  • 30 नवंबर 1961 में तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
  • 30 नवंबर 1965 में ‘गुड़ियों का संग्रहालय’ दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट ‘के. शंकर पिल्‍लई’ ने की थी।
  • 30 नवंबर 1997 में भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत हुए।
  • 30 नवंबर 1999 में सं. रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम ‘सिएटल’ में विश्व व्यापार संगठन (WTO) का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ हुआ।
  • 30 नवंबर 1999 में विश्व के बड़े मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उदघाटन हुआ।
  • 30 नवंबर 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में ‘अल गोर’ ने पुनर्मतगणना की अपील की।
  • 30 नवंबर 2000 में ‘प्रियंका चोपड़ा’ मिस वर्ल्ड बनीं।
  • 30 नवंबर 2002 में ICC ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
  • 30 नवंबर 2004 में बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित हुआ।
  • 30 नवंबर 2008 में मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने ‘संघीय जाँच एजेंसी’ के गठन की घोषणा की।
  • 30 नवंबर 2008 में सरकार ने SAT रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।

30 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 30 नवंबर 1835 में प्रसिद्ध लेखक ‘मार्क ट्वैन’ का जन्म हुआ।
  • 30 नवंबर 1858 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।
  • 30 नवंबर 1944 में हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार ‘मैत्रेयी पुष्पा’ का जन्म हुआ।
  • 30 नवंबर 1931 में भारतीय इतिहासकार ‘रोमिला थापर’ का जन्म हुआ।
  • 30 नवंबर 1936 में हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका ‘सुधा मल्होत्रा’ का जन्म हुआ।
  • 30 नवंबर 1888 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ‘गेंदालाल दीक्षित’ का जन्म हुआ।

30 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 30 नवंबर 2010 में भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता ‘राजीव दीक्षित’ का निधन हुआ।
  • 30 नवंबर 2012 में भारत के बारहवें प्रधानमंत्री ‘इन्द्र कुमार गुजराल’ का निधन हुआ।
  • 30 नवंबर 1915 में प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार ‘गुरुजाडा अप्पाराव’ का निधन हुआ।
  • 30 नवंबर 1909 में अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री ‘रमेश चन्द्र दत्त’ का निधन हुआ।
  • 30 नवंबर 2001 में विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक ‘जार्ज हैरीसन’ का निधन हुआ।

Comment your past about 30 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below