Check 30 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.
भारत और विश्व के इतिहास में 30 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 30 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 30 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 30 अक्टूबर 1611 में ‘गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ’ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
- 30 अक्टूबर 1905 में रूसी शासक जार ‘निकोलस द्वितीय’ ने पहले रूसी संविधान को स्वीकृती दी।
- 30 अक्टूबर 1922 में Benito Mussolini ने इटली में सरकार बनाई।
- 30 अक्टूबर 1925 में पहली बार लंदन में ‘टेलिविजन ट्रांसमिशन’ हुआ।
- 30 अक्टूबर 1930 में तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 30 अक्टूबर 1945 में भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
- 30 अक्टूबर 1956 में भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
- 30 अक्टूबर 1960 में ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक ‘किडनी ट्रांसप्लांट’ की गई।
- 30 अक्टूबर 1961 में Joseph Stalin की कब्र को मास्को के ‘रेड स्क्वायर’ स्थित लेनिन के मकबरे से निकालकर क्रेमलिन वाल के पास दफनाया गया।
- 30 अक्टूबर 1963 में अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 30 अक्टूबर 1973 में तुर्की में इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला ‘बॉस्पोरस ब्रिज’ बनकर तैयार हुआ।
- 30 अक्टूबर 1975 में स्पेन में किंग Juan Karlos ने सत्ता संभाली।
- 30 अक्टूबर 1980 में मध्य अमेरिकी देशों ‘होंडुरस’ तथा ‘अल सल्वाडोर’ ने सीमा विवाद हल किया।
- 30 अक्टूबर 1994 में बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत हुई।
- 30 अक्टूबर 2001 में लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
- 30 अक्टूबर 2003 में ब्रिटेन के राजकुमार Prince Charles का भारत दौरा प्रारम्भ हुआ।
- 30 अक्टूबर 2003 में अमेरिकी विदेश मंत्री Colin Powell ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
- 30 अक्टूबर 2003 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
- 30 अक्टूबर 2004 में उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
- 30 अक्टूबर 2008 में ‘स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर’ ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
- 30 अक्टूबर 2008 में गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 2008 को कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
30 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 30 अक्टूबर 1751 में रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध ‘रिचर्ड शेरेगन’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1821 में प्रसिद्ध रूसी लेखक ‘थ्योडो दोस्तोवस्की’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1853 में ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक ‘प्रमथनाथ मित्र’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1887 में बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार ‘सुकुमार रे’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1909 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1922 में भाजपा के प्रसिद्ध नेता तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल ‘भाई महावीर’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1932 में प्रसिद्ध इतिहासकार ‘बरुन डे’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1949 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ‘प्रमोद महाजन’ का जन्म हुआ।
- 30 अक्टूबर 1990 में भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ ‘राही सरनोबत’ का जन्म हुआ।
30 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 30 अक्टूबर 1883 में महान् चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ।
- 30 अक्टूबर 1974 में प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका ‘बेगम अख़्तर’ का निधन हुआ।
- 30 अक्टूबर 1984 में प्रसिद्ध संगीतकार ‘ख़्वाजा खुर्शीद अनवर’ का निधन हुआ।
- 30 अक्टूबर 1990 में भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता ‘विनोद मेहरा’ का निधन हुआ।
- 30 अक्टूबर 1990 में प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक ‘वी शांताराम’ का निधन हुआ।
30-october-ka-itihas
Comment your past about 30 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below