21 जुलाई का इतिहास:-

  • 356 – युवा हेरो स्ट्रैटस ने अपनी प्रसिद्धि के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आर्टिमिस के मंदिर में आग लगा दी थी।
  • 1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर हॉल स्टार थियेटर की शुरुआत हुई।
  • 1884 – लॉर्ड के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
  • 1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया, जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
  • 1904 – 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस ने 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ।
  • 1911 – ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म।
  • 1920 – श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन।
  • 1922 – ब्रिटिश अभिनेत्री मॉली सगडेन का जन्म।
  • 1930 – भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म।
  • 1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
  • 1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म।
  • 1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
  • 1969 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
  • 1988 – इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से प्रमोचित किया गया था।
  • 1995 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन का निधन।
  • 2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब हैरी पॉटर एंड डेवली हैलोज जारी की गई।
  • 2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारतअमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
  • 2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2009 – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन।
  • 2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

यह भी पढ़ें:-