https://www.youtube.com/stream?v=4p83qPqb2zs

Haryana GK of geography | HSSC PATWARI/ CLERK/ GROUP-D Etcहरियाणा की भौगोलिक स्थिति

हरियाणा भारत के उत्तर-पश्चिम में 27.39′ से 30.55′ उ. अक्षांश और 74.28′ से 77.36′ पू. रेखांश के मध्य स्थित है|यमुना नदी वर्तमान हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है| पश्चिम में पंजाब और राजस्थान के भाग लगते हैं तो उत्तर के पंजाब का कुछ भाग तथा हिमाचल प्रदेश और शिवालिक की पहाड़ियां हैं| दक्षिण में राजस्थान प्रदेश और अरावली की पहाड़ियां हैं|

क्षेत्रफल– 44212 वर्ग किलोमीटर

नदियाँ– पूर्व में यमुना, उत्तरी हरियाणा में सरस्वती (जो लुप्त हो गई थी और खुदाई जारी है), दृषद्वती, आपगा, तांगड़ी, मारकंडा, घग्गर, अशुमती और दक्षिण में साहबी, कसावती (कृष्णावती) दोहान, इन्द्रौरी|

वर्षा– अधिकतम 216 सेंटीमीटर (शिवालिक की तलहटी में)न्यूनतम-25-38 सेंटीमीटर (दक्षिणी हरियाणा में)