History of आगरा | Agra in Hindi

Check आगरा | Agra in Hindi from Tourist places in India article section on e akhabaar

देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 200 कि.मी. की दूरी पर स्थित मुना नदी के किनारे बसा शहर आगरा ऐतिहासिक इमारत ताजमहल के कारण ही विश्व विख्यात है। ताजमहल के कारण आगरा हमेशा से पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा है। बदलते समय के साथ यहाँ हिन्दू और मुस्लिम दोनों संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। सन् 1526 में मुगल बादशाह बाबर ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया। तत्पश्चात यह सन् 1658 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा।

ऐतिहासिक भवन और स्मारक आगरा के मुख्य आकर्षण का केन्द्र हैं। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और चीनी का रोजा को देखने पर हमें मुगल शासन की बारीकियों के बारे में जानकारी मिलती है। यहाँ सौमी बाग और मेहताब बाग भी है, जहाँ का माहौल बेहद शांत भरा है। आगरा में यमुना नदी के किनारे बना आगरा का किला भी हैं। यहाँ घूमने के लिए और भी कई सारी जगह निम्न हैं-

आगरा कैसे जाए

आगरा हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 180 कि.मी. है। रेल मार्ग द्वारा दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 195 कि.मी. है और सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 220 कि.मी. है। आगरा घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का महीना सबसे उपयुक्त है।

Comment your Favorite memories if you ever visit आगरा | Agra in Hindi below