Check Full details about Slogans Of Freedom Fighters In Hindi स्वतंत्रता सेनानियों के नारे in General Knowledge article section on e akhabaar
इस पोस्ट Slogans Of Freedom Fighters In Hindi में स्वतंत्रता सेनानियों के नारों और उन नारों को देने वाले महान सेनानिओं के नाम की जानकारी है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की जंग में अपनी आहुती दी थी। कई क्रांतिकारी आजादी के संग्राम में शहीद हुए थे। इन्ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के इंकलाबी नारों के बारे में जानने का प्रयास इस पोस्ट “Freedom Fighters Slogans In Hindi” में करेंगे। इंकलाब के नारों में जोश था और इसी जोश ने स्वतंत्रता संग्राम में बिगुल फुंखा था। तो आइए मेरे मित्रों स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा कहे गए इंकलाबी नारों की बात करते है।
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है – रामप्रसाद बिस्मिल
स्वतंत्रता सेनानियों के नारे Slogans Of Freedom Fighters In Hindi
1. “तुम मुझे खून दो, में तुम्हे आजादी दूंगा” – यह महान नारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने दिया था। आजाद हिंद फौज के सामने नेताजी ने इस नारे को बुलंद किया था।
2. “वन्दे मातरम” – आजादी की जंग में यह नारा सभी स्वतंत्रता सेनानियों की जुबान पर था। वन्दे मातरम की आवाज भारत के हर गली कुंचो से ब्रिटिश हुकूमत के कानों को चीर देती थी। बंकिम चन्द्र चटर्जी ने वन्दे मातरम गीत की रचना की थी।
3. “जय हिंद” – यह नारा आज भी देशप्रेम की भावना को दिल में भर देता है। जय हिंद नारा सुभाष चन्द्र बोस ने दिया था। जय हिंद के नारे के साथ ही भाषण का अंत होता है।
4. “इंकलाब जिंदाबाद” – यह जोशपूर्ण नारा सरदार भगतसिंह ने दिया था। हसरत मोहानी जी ने इस नारे को लिखा था लेकिन भारत के हर बच्चे बच्चे के बीच इसे ले जाने का श्रेय भगतसिंह को जाता है।
सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, हम बुलबुले है इसके यह गुलिस्तां हमारा – अल्लामा इकबाल
5. “अंग्रेजो भारत छोड़ो” – इस नारे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भारत छोड़ो नारा दिया गया था।
6. “करो या मरो” – करो या मरो का बुलंद नारा महात्मा गांधी जी ने दिया था।
7. साइमन गो बैक – यह नारा लाला लाजपतराय ने दिया था। उस वक्त साइमन कमीशन भारत आया था और उसमें एक भी भारतीय नही था, इसलिये कमीशन का विरोध हुआ था।
8. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और में इसे लेकर रहूंगा” – लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वराज का यह महान नारा दिया था।
9. “दिल्ली चलो” – यह नारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने दिया था।
अब भी जिसका खून ना खौला, खून नही वो पानी है, जो ना आये देश के काम, वो बेकार जवानी है – चंद्रशेखर आजाद
स्वतंत्रता सेनानी के नारे Freedom Slogans In Hindi –
10. “आराम हराम है” – आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने आजादी के बाद युवाओं में जोश भरने के लिए इस इंकलाबी नारे को बुलंद किया था।
11. “जय जवान जय किसान” – यह प्रसिद्ध नारा 1965 की भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने दिया था।
मेरे शरीर पर पड़ी एक एक चोट, ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की कील बनेगी – लाला लाजपतराय
12. “में अपनी झांसी नही दूंगी” – इस नारे के साथ रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ ऐलान ऐ जंग की थी।
पहले तो वो आप पर बिल्कुल ध्यान नही देंगे।
फिर वो आप पर जमकर हंसेंगे।
और फिर वो आपसे लड़ेंगे, फिर आप जीत जायेंगे। – महात्मा गांधी
भारत के स्वतंत्रता सेनानिओं के महान नारो ने देश के हर नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना भरी थी। भारत के वीरो का देश की आजादी में अमूल्य योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।
जय हिन्द दोस्तों!
अन्य पोस्ट्स –
Note – स्वतंत्रता सेनानियों के नारे की पोस्ट Slogans Of Freedom Fighters In Hindi आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Fighters Slogans In Hindi” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।
Post your comments and queries about Slogans Of Freedom Fighters In Hindi स्वतंत्रता सेनानियों के नारे below.