Know about कैनरी पक्षी की रोचक जानकारी Canary Bird In Hindi

Author:

Check Full details about कैनरी पक्षी की रोचक जानकारी Canary Bird In Hindi in the Animals article section on e akhabaar

कैनरी पक्षी Canary Bird In Hindi एक प्यारा और सुंदर पक्षी है जो कई रंगों में मिलता है। ज्यादातर यह पक्षी पीले रंग में पाया जाता है। यह एक पालतू बनाया जाने वाला पक्षी है। कैनरी पक्षी के बारे में बताने का प्रयास इस पोस्ट “Canary Bird Information In Hindi” में है।

कैनरी पक्षी की जानकारी Canary Bird In Hindi

1. कैनरी पक्षी (Canary Bird) कैनरी द्वीप पर खोजा गया था। इसी पक्षी के नाम पर द्वीप का नाम रखा गया है। यह द्वीप अफ्रीका में स्थित है। इसके अलावा कैनरी पक्षी मेडिरा द्वीप, एजोर्स द्वीप पर भी मिलता है।

2. यह पक्षी कम घने जंगलो में पाया जाता है। इस पक्षी को खुला वातावरण पसंद है। पालतू कैनरी पक्षी घर के पिंजरे में रहता है। पिंजरा बड़ा और खुले वातावरण में होना चाहिए क्योंकि कैनरी को ऐसा ही माहौल पसंद है।

3. कैनरी पक्षी की तीन प्रजाति पायी जाती है। एक प्रजाति रंगों के कारण पहचानी जाती है। गुलाबी, पिला, नीला, सफेद विभिन्न रंगों में कैनरी मिलता है।

4. दूसरी अपनी गाने की वजह से अलग पहचान रखती है। तीसरी प्रकार की प्रजाति आकार और पँखो की वजह से अलग है।

5. यह पक्षी पीले रंग में मुख्यतः होता है। इसके अलावा नारंगी, सफेद, गुलाबी इत्यादि रंगों में भी मिलता है।

6. कैनरी पक्षी (Canary Bird) का आकार 4 से 7 इंच के बीच में होता है। इसका वजन भी 12 से 25 ग्राम के बीच में होता है।

7. कैनरी पक्षी एक पालतू बनाया जाने वाला पक्षी है। इसका कारण इस पक्षी की सुंदरता है। कैनरी एक छोटा और खूबसूरत पक्षी है।

8. पालतू कैनरी पक्षी की देखभाल भी उचित तरीके से करनी चाहिए। इसको साफ पानी पीने को देना जरूरी है। खाने में फल, बीज देना इनको पसंद है।

Canary Bird Information In Hindi कैनरी पक्षी –

9. यह पक्षी मुख्यतः शाकाहारी प्राणी है। भोजन में बीज, फल, सब्जियां इत्यादि खाता है। यह पक्षी घास में बीज चुगते हुए अक्सर दिख जाएगा।

10. कैनरी पक्षी बहुत सुंदर और मधुर गाता है। इसकी आवाज को सुनकर आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। यह भी एक कारण है कि कैनरी को पालतू बनाया जाता है।

11. नर कैनरी मादा से भी अच्छा गाता है। वैसे मादा केनरी भी अच्छी गाती है लेकिन नर और भी अच्छा सिंगर है। नर गाकर मादा को आकर्षित करता है।

12. नर और मादा कैनरी आपस में सबन्ध बनाते है। मादा एक बार मे करीब 8 अंडे देती है। इनका रंग हल्का नीला होता है। करीब 14 दिन तक मादा कैनरी अंडों को सेहने का कार्य करती है। इसके बाद अंडों से बच्चे निकलते है।

13. यह पक्षी इंसानों से मित्रता वाला व्यवहार रखता है। कैनरी इंसानों से दूर नही भागता है। यह इंसानी माहौल में भी आसानी से रह लेता है।

14. अमेरिका में एक समय कैनरी पक्षी का उपयोग कोल माइंस में होता था। यह पक्षी हानिकारक गैस को पहचान लेता है। इससे कोल माइंस में काम करने वाले मजदूरों को बचाया जा सकता है। बाद में इस पक्षी की कोल माइंस में रोक लगा दी गयी।

15. कैनरी पक्षी (Canary Bird) का औसत जीवनकाल 20 वर्ष होता है। जंगल में इस पक्षी का जीवनकाल कम होता है।

यह भी पढ़े – 

नोट – कैनरी पक्षी Canary Bird In Hindi पर यह आर्टिकल कैसा लगा। यह पोस्ट “Canary Bird Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Post your comments and queries about कैनरी पक्षी की रोचक जानकारी Canary Bird In Hindi below.