Check information of dry fruit 1 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from food section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 1 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 1 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 1 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 1 सितंबर 1511 में ‘पीसा काउंसिल’ खुला।
- 1 सितंबर 1807 में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति Aaron Burr राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
- 1 सितंबर 1878 में Emma M Nutt अमेरिका में पहली ‘महिला टेलीफोन ऑपरेटर’ बनी।
- 1 सितंबर 1923 में Great Kantō भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
- 1 सितंबर 1939 में जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही ‘द्वितीय विश्व युद्ध’ शुरु हुआ।
- 1 सितंबर 1947 में ‘भारतीय मानक समय’ (Indian Standard Time) को अपनाया गया।
- 1 सितंबर 1956 में ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ (LIC) की स्थापना हुई।
- 1 सितंबर 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
- 1 सितंबर 1962 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ‘शिवाजी विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुयी।
- 1 सितंबर 1964 में ‘इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी’ और ‘इंडियन ऑयल कम्पनी’ को विलय करके ‘इंडियन ऑयल कॉपरेशन’ बनाई गयी।
- 1 सितंबर 1972 में मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
- 1 सितंबर 1994 में उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
- 1 सितंबर 1997 में साहित्यकार ‘महाश्वेता देवी’ तथा पर्यावदणविद ‘एम.सी. मेहता’ को 1997 का ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
- 1 सितंबर 2000 में चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
- 1 सितंबर 2004 में पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ ‘मेहर ख़ान विलियम्स’ को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 1 सितंबर 2005 में ‘सद्दाम हुसैन’ ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
- 1 सितंबर 2008 में ‘यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया’ ने अपना ‘लोगो’ (Logo) बदला।
- 1 सितंबर 2008 में वित्तमंत्री ‘पी. चिदम्बरम’ ने ‘डी. सुब्बाराव’ को ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
- 1 सितंबर 2009 में सर्वोच्च न्यायालय में ‘जसवंत सिंह’ की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
- 1 सितंबर 2009 में लेफ्टिनेंट जनरल ‘पी. सी. भारद्वाज’ सेना के उपप्रमुख बने।
- 1 सितंबर 2009 में वायस एडमिरल ‘निर्मल कुमार वर्मा’ को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल ‘सुरेश मेहता’ का स्थान लिया।
1 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 1 सितंबर 1896 में प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त ‘स्वामी प्रभुपाद’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1901 में जानेमाने भूगोलवेत्ता ‘लक्ष्मी नारायण उपाध्याय’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1908 में भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता ‘के. एन. सिंह’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1909 में प्रसिद्ध साहित्यकार ‘फ़ादर कामिल बुल्के’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1921 में भारतीय क्रिकेटर ‘माधव मंत्री’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1923 में मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता ‘हबीब तनवीर’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1926 में राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘विजयदान देथा’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1927 में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार ‘राही मासूम रज़ा’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1933 में हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार ‘दुष्यंत कुमार’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1947 में भारत के राजनीतिज्ञों में से एक ‘पी. ए. संगमा’ का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1970 में भारतीय अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का जन्म हुआ।
- 1 सितंबर 1973 में मशहूर धारावाहिक अभिनेता ‘राम कपूर’ का जन्म हुआ।
1 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 1 सितंबर 1574 में सिक्खों के तीसरे गुरु ‘गुरु अमरदास जी’ का निधन हुआ।
- 1 सितंबर 2006 में एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार Warren J. Mitofsky का निधन हुआ।
- 1 सितंबर 2008 में ‘बाटा शू कंपनी’ के CEO रहे Thomas J Bata का निधन हुआ।
Comment your query about 1 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below