Check information of dry fruit 11 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from food section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 11 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 11 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 11 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 11 सितंबर 1789 में Alexander Hamilton अमेरिका के प्रथम वित्त सचिव नियुक्त हुए।
- 11 सितंबर 1803 में द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली लड़ाई की शुरुआत की गयी थी।
- 11 सितंबर 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
- 11 सितंबर 1896 में प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में आयोजित हुआ।
- 11 सितंबर 1906 में महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ आरंभ किया।
- 11 सितंबर 1919 में अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
- 11 सितंबर 1922 में आस्ट्रेलिया के Melbourne में सचित्र दैनिक समाचार पत्र The Sun News Pictorial का आरंभ हुआ।
- 11 सितंबर 1939 में इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 11 सितंबर 1941 में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय Pentagon का निर्माण शुरू हुआ।
- 11 सितंबर 1951 में Florence Chadwick ‘इंग्लिश चैनल’ तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
- 11 सितंबर 1961 में ‘विश्व वन्यजीव कोष’ का स्थापना हुई।
- 11 सितंबर 1962 में मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘The Beetles’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए थे।
- 11 सितंबर 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
- 11 सितंबर 1971 में मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 11 सितंबर 1973 में चिली के राष्ट्रपति Salvador Allende का सैन्य तख्तापलट हुआ।
- 11 सितंबर 1996 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
- 11 सितंबर 2001 में अमेरिका में यात्री हवाई विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर आत्मघाती हमले हुए. आतंकवादियों ने अपहरण कर दो विमानों को न्यू यार्क के World Trade Tower की दो इमारतों से टकरा दिया. एक और विमान वर्जिन्या स्थित Pentagon पर गिरा दिया गया. चौथा विमान पेन्सिलवेनिया में गिरा।
- 11 सितंबर 2003 में चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
- 11 सितंबर 2005 में गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा हुई।
- 11 सितंबर 2006 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘अटलांटिस’ अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
- 11 सितंबर 2006 में स्विट्जरलैंड के Roger Federer ने लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
- 11 सितंबर 2006 में पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
- 11 सितंबर 2007 में येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
11 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 11 सितंबर 1862 में अमेरीकी लेखक ‘ओ. हेनरी’ का जन्म हुआ।
- 11 सितंबर 1895 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ।
- 11 सितंबर 1901 में प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार ‘आत्माराम रावजी देशपांडे’ का जन्म हुआ।
- 11 सितंबर 1911 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर ‘लाला अमरनाथ’ का जन्म हुआ।
- 11 सितंबर 1919 में आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक ‘कन्हैयालाल सेठिया’ का जन्म हुआ।
- 11 सितंबर 1982 में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ‘श्रेया सारन’ का जन्म हुआ।
11 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 11 सितंबर 1948 में ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष ‘मुहम्मद अली जिन्ना’ का निधन हुआ।
- 11 सितंबर 1964 में प्रगतिशील भारतीय कवि ‘मुक्तिबोध गजानन माधव’ का निधन हुआ।
- 11 सितंबर 1968 में भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का निधन हुआ।
- 11 सितंबर 1973 में भारतीय गुरु ‘नीम करोली बाबा’ का निधन हुआ।
- 11 सितंबर 1987 में हिन्दी कवयित्री ‘महादेवी वर्मा’ का निधन हुआ।
- 11 सितंबर 2003 में स्वीडन की विदेश मंत्री ‘Anna Lindh’ का निधन हुआ।
Comment your query about 11 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below