Know About 30 August की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check information of dry fruit 30 August की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from food section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 30 अगस्त का अपना एक खास स्थान है। 30 अगस्त को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 30 अगस्त के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 30 अगस्त 1682 में William Penn इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में Pennsylvania कॉलोनी की स्थापना की।
  • 30 अगस्त 1806 में न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘Daily Advertiser’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
  • 30 अगस्त 1836 में Melbourne शहर की स्थापना की गई।
  • 30 अगस्त 1842 में एंग्लो-चीन युद्ध समाप्त हुआ।
  • 30 अगस्त 1928 में The Independence of India League की भारत में स्थापना हुई।
  • 30 अगस्त 1945 में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के ‘सैन्य नियंत्रण’ वाली ‘नियंत्रण परिषद’ की स्थापना हुई।
  • 30 अगस्त 1947 में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
  • 30 अगस्त 1951 में Philippines और America ने एक ‘रक्षा संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • 30 अगस्त 1984 में अंतरिक्ष यान ‘Discovery’ ने पहली बार उड़ान भरी।
  • 30 अगस्त 1991 में Azerbaijan ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 30 अगस्त 1999 में ‘पूर्वी तिमोर’ की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न हुआ।
  • 30 अगस्त 1999 में पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया।
  • 30 अगस्त 2002 में Konoko Ink और Phillips Petroleum ने विलय कर Konoko-Phillips बनायी।
  • 30 अगस्त 2003 में ‘समाजवादी पार्टी’ के नेता ‘मुलायम सिंह यादव’ तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 30 अगस्त 2007 में बांग्लादेश सरकार ने ‘नोबेल पुरस्कार’ विजेता ‘मुहम्मद युनुस’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
  • 30 अगस्त 2007 में जर्मनी के दो वैज्ञानिक Gunter Nimtz और Alfons Stallhofen ने अल्बर्ट आइंसटीन के ‘सापेक्षता के सिद्धान्त’ को ग़लत ठहराने का दावा किया।
  • 30 अगस्त 2009 में ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) ने ‘चंद्रयान प्रथम’ औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।
  • 30 अगस्त 2011 में ‘हिन्दी विकिपीडिया’ एक लाख का आँकड़ा पार करने वाला ‘प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण’ बना।

30 अगस्त के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 30 अगस्त 1559 में ‘अकबर’ का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहाँगीर “सलीम” का जन्म हुआ।
  • 30 अगस्त 1888 में भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक ‘कनाईलाल दत्त’ का जन्म हुआ।
  • 30 अगस्त 1895 में भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘सरदार हुकम सिंह’ का जन्म हुआ।
  • 30 अगस्त 1903 में हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार ‘भगवतीचरण वर्मा’ का जन्म हुआ।
  • 30 अगस्त 1923 में भारतीय गीतकार ‘शैलेन्द्र’ का जन्म हुआ।

30 अगस्त के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 30 अगस्त 1952 में ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ के पहले गवर्नर Osborne Smith का निधन हुआ।
  • 30 अगस्त 1976 में हिन्दी साहित्यकार ‘जी.पी. श्रीवास्तव’ का निधन हुआ।
  • 30 अगस्त 2008 में प्रख्यात उद्योगपति ‘कृष्ण कुमार बिड़ला’ का निधन हुआ।
  • 30 अगस्त 2014 में प्रसिद्ध इतिहासकार ‘बिपिन चन्द्र’ का निधन हुआ।

Comment your query about 30 August की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below