Check information of dry fruit 5 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from food section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 5 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 5 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 5 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 5 सितंबर 1798 में France में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
- 5 सितंबर 1836 में Sam Houston टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 5 सितंबर 1839 में चीन में पहला ‘अफ़ीम युद्ध’ शुरू हुआ।
- 5 सितंबर 1914 में ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच ‘लंदन समझौता’ हुआ।
- 5 सितंबर 1944 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री Winston Churchill ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
- 5 सितंबर 1975 में पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री Gonçalves ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 5 सितंबर 1991 में नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
- 5 सितंबर 1997 में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
- 5 सितंबर 2008 में रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM-Society of Indian Automobile Manufacturers) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की।
- 5 सितंबर 2008 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE- National Stock Exchange) ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
- 5 सितंबर 2011 में भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार ATM के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
5 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 5 सितंबर 1872 में तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक ‘चिदंबरम पिल्लई’ का जन्म हुआ।
- 5 सितंबर 1888 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ।
- 5 सितंबर 1905 में प्रसिद्ध उपन्यासकार ‘वाचस्पति पाठक’ का जन्म हुआ।
- 5 सितंबर 1910 में भारतीय क्रिकेटर ‘फ़िरोज़ पलिया’ का जन्म हुआ।
- 5 सितंबर 1933 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय ‘लक्ष्मीनारायण रामदास’ का जन्म हुआ।
- 5 सितंबर 1986 में भारतीय क्रिकेटर ‘प्रज्ञान ओझा’ का जन्म हुआ।
5 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 5 सितंबर 1986 में हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका ‘नीरजा भनोट’ का निधन कराची में हुआ।
- 5 सितंबर 1986 में भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार ‘अम्बिका प्रसाद दिव्य’ का निधन हुआ।
- 5 सितंबर 1991 में भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ।
- 5 सितंबर 1995 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार ‘सलिल चौधरी’ का निधन हुआ।
- 5 सितंबर 1997 में विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ।
Comment your query about 5 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below