Check अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के 9 घरेलू उपाय – Home Remedies for Dark UnderArms in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar
हर व्यक्ति आकर्षण और सुंदर दिखने के लिए बहुत कुछ करते है। जैसे मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, ड्रेस पहना आदि। ऐसे में ड्रेस यानी कपड़े इसमें अहम भूमिका निभाते है। आजकल महिलाएं हाफ स्लीफलेस कपड़े पहनने में हिचकती नहीं है। घर, पार्टी, शादी या किसी भी ऑकेसन पर महिलाएं स्लीफलैस ड्रेस पहना करती है। ऐसे में यदि आपके हाथ के बगल, बाजू यानी अंडरआर्म्स में कालापन हो तो, ये अच्छा नही लगता। इसलिए कुछ महिलाएं स्लीफलस ड्रेस नही पहन पाती है। यह परेशानी ज्यादातर गर्मी में होती है। क्योंकि सर्दियों में तो फूल कपड़े ही पहने जाते है। इसलिए आज हम आपको अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। जिससे आपको अंडरआर्म्स की समस्या से जूझना नही पड़ेगा।
अंडरआर्म्स होने के कारण – Causes of Dark UnderArms in Hindi
शरीर के बाकी हिस्से की अपेक्षा अंडरआर्म्स (बगल) की त्वचा का रंग ज्यादा डार्क होता है। ये ज्यादा बड़ी परेशानी का संकेत नहीं है। लेकिन यह शर्मिंदगी का कारण जरूर बन जाती है। अंडरआर्म्स काले होने के निम्न कारण हो सकते हैं
• अंडरआर्म्स की त्वचा बहुत ही कोमल और संवेदनशील होती है, जिसमे रेसेस, पिंपल्स, और संक्रमण के कारण यह समस्या देखने को मिलती है।
• अधिक कैमिकल युक्त क्रीम का उपयोग करने से जैसे, ब्लीच, हेयर रिमूविंग क्रीम आदि।
• बैक्टीरिया इन्फेक्शन से अंडरआर्म्स काले होने लगते हैं।
• डेथ स्किन के कारण भी अंडरआर्म काले होने लगते है।
• बार – बार हेयर सेविंग करने से
• प्रेग्नेंसी में भी स्किन का रंग काला हो जाता है।
• ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से भी अंडरआर्म काले होने लगते हैं।
अंडरआर्म्स (बगल) का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय – UnderArms ka kalapan dur karne ke Gharelu Upay in Hindi
1) नींबू से अंडरआर्म के कालेपन से छुटकारा – Lemon for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• एक नींबू
कैसे करें उपयोग:
• सबसे पहले नींबू को दो – चार टुकड़ों में काट लें।
• फिर इन टुकड़ों को अंडरआर्म्स में 10 से 15 मिनट तक रगड़े।
• इसके बाद पानी से धो लें।
• इस उपाय का उपयोग हफ्ते में तीन या चार दिन करें।
फ़ायदा:
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। जो त्वचा की रक्षा करने में सक्षम है। इसके अलावा नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जिसमे प्राकृतिक ब्लीच करने का गुण होता है। इससे त्वचा अच्छी तरह ब्लीच हो जाती है। इसके साथ नींबू अंडरआर्म्स के बैक्टीरिया से लड़कर त्वचा को सुरक्षित रखता है, और कालेपन को दूर करता है।
2) डार्क अंडरआर्म्स साफ करने के लिए आलू के फायदे – Potato for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• एक आलू
कैसे करें उपयोग:
• सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें
• इसके बाद इस कद्दूकस किए आलू को निचोड़कर उसका रस निकल लें। अब इस रस को रुई की मदद से अपनी बगल (अंडरआर्म्स) में लगा लें।
• 10 से 15 मिनट लगा रहने के बाद अंडरआर्म्स धो लें।
• ऐसा दिन में दो बार करें। तब तक करे जब तक अच्छा परिणाम देखने को न मिले।
फायदा:
आलू त्वचा के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा को ब्लीच और साफ रखने में मददगार है। इसके अलावा आलू में त्वचा का रंग साफ करने का गुण भी मौजूद है। पिगमेंटेशन के कारण होने वाली खुजली और दाग मिटने के लिए आलू बेहद फायदेमंद है।
3) सेब का सिरका अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए – Apple Cider Vinegar for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• दो चम्मच सेब का सिरका (सेब खाने के फायदे और नुकसान)
• दो बेकिंग सोडा पाउडर
कैसे करें उपयोग:
• सबसे पहले सेब के सिरके में बेकिंग सोडा और एक चम्मच पानी को अच्छे से मिला लें
• इस मिश्रण को तब तक मिलाएं, जब तक बुलबुल दिखने बंद न हो जाए।
• अब इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स में लगा लें। फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
• सूखने के थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें।
• इस उपाय का प्रयोग हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं।
फायदा:
सेब के सिरके में एसिड गुण पाया जाता है, जो मृत कोशिकाओं को दूर करने और कालेपन को साफ करने में मददगार है। इसके अलावा सेब के सिरका नई साफ त्वचा को जन्म देने का गुण भी रखता है। सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल पाया जाता है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है।
4) ऐलोवेरा से बगल का कालापन दूर करने का उपाय – Aloe Vera for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• एलोवेरा का पत्ता (एलोवेरा के फायदे और नुकसान)
कैसे करें उपयोग:
• सबसे पहले एलोवेरा को काट लें, फिर इसके जेल को निकल लें।
• अब इस जेल को अंडरआर्म्स में लगाकर 10 या 15 मिनट तक लगा रहने दें।
• समय होने पर इसे धो लें।
• यदि एलोवेरा का पौधा नही है तो, बाजार में ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल भी उपलब्ध होता है, उसका भी उपयोग कर सकते है।
• इस उपाय को हफ्ते में तीन या चार दिन कर सकते हैं।
फायदा:
एलोवेरा में एलोसिन होता है। जो पिगमेंटेशन होने की गतिविधि को रोकने में सक्षम है। जिससे अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाता है। इसके अलावा एलोवेरा में एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाया जाता है, जो सूजन और स्किन को आराम देता है।
5) हल्दी अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए – Turmeric for Lighten UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• एक चम्मच हल्दी
• एक चम्मच दूध
• एक चम्मच शहद
कैसे करें उपयोग:
• हल्दी, दूध और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
• अब इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स में लगा लें।
• लगाने के बाद 10 से 15 मिनट सूखने के बाद अंडरआर्म्स को पानी से धो लें।
• इस उपाय का हफ्ते में दो बार प्रयोग कर सकते हैं।
सावधानी:
जिन्हे दूध और दूध से बने पदार्थ से एलर्जी है, उन्हे यह उपाय नहीं करना है, अन्यथा यह हानिकारक साबित हो सकता है।
फायदा:
जैसा कि आप सभी को पता होगा कि हल्दी का उपयोग चेहरे पर फेसमैक के रूप में किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन गुण पाया जाता है, जो दाग, धब्बे दूर करने में मददगार है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है। जिससे त्वचा का कालापन दूर होकर गोरापन आता है। इस पेस्ट को लगाकर अंडरआर्म्स साफ होने लगते है।
6) डार्क अंडरआर्म्स साफ करने के लिए अरंडी का तेल – Castor oil for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• एक दो चम्मच अरंडी का तेल
कैसे करें उपयोग:
• नहाने से पहले अरंडी का तेल अंडरआर्म (बगल) में लगा लें।
• करीब 5 मिनट तक हाथो से मालिश करें।
• इसके बाद नहा लें।
• इस उपाय का उपयोग रोजाना कर सकते हैं।
फायदा:
अरंडी का तेल त्वचा का कालापन दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा के अंदर छुपी गंदगी को दूर कर लेता हैं। अरंडी का तेल मृत कोशिकाओं को साफ कर त्वचा को गोरा बनाने में मददगार है। इसमें स्किन कंडीशनर का गुण भी मौजूद है।
7) खीरे से अंडरआर्म्स साफ करने का उपाय – Cucumber for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• खीरे के दो टुकड़े
कैसे करें उपयोग:
• खीरे के टुकड़े को बगल (अंडरआर्म ) में अच्छी तरह से रगड़े।
• तब तक रगड़े जब तक खीरे का रस ना निकलने लगे।
• रस निकालते इस रस को अंडरआर्म में 10-15 मिनट लगा छोड़ दे।
• फिर पानी से धो लें।
• रोजाना इस उपाय का उपयोग कर सकते हैं।
फायदा:
खीरा अंडरआर्म्स के कालापन दूर करने के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध है। खीरे से त्वचा निखारने लगती है। खीरे का उपयोग स्क्रब के रूप किया जाता है। खीरा त्वचा की गंदगी, में कोशिकाओं को साफ करने का गुण रखता है। इसके अलावा खीरे का उपयोग डार्क सर्कल्स (डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय) दूर करने के लिए भी किया जाता है।
8) सूरजमुखी का तेल बगल का कालापन दूर करने के लिए – Sunflower oil for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• सूरजमुखी तेल की कुछ बूंदे
कैसे करें उपयोग:
• सूरजमुखी तेल को अंडरआर्म्स में लगाकर दो चार मिनट तक अच्छी तरह मसाज करें
• इसके बाद 15 से 20 मिनट तक लगा छोड़ दें।
• अच्छे परिणाम के लिए इसे दिन में दो बार लगाएं।
फायदा:
सूरजमुखी तेल में विटामिन ई मौजूद होता है। जिससे त्वचा सुंदर, साफ और निखरती है। इसके अलावा इस तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जो त्वचा का कालापन दूर करने में मदद करता है।
9) गुलाबजल से अंडरआर्म्स साफ करें – Gula jal for Dark UnderArms in Hindi
सामाग्री:
• गुलाबजल
• एक चम्मच बेकिंग सोडा
कैसे करें उपयोग:
• बेकिंग सोडा में गुलाबजल मिलाकर इसका गाड़ा पेस्ट तैयार कर लें।
• अब इस पेस्ट को कालेपन में लगाकर 5 या 7 मिनट तक ऐसी छोड़ दें।
• इसका बाद ठंडे पानी से धो लें।
• इस उपाय को हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
फायदा:
गुलाबजल त्वचा के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। इससे त्वचा साफ, निखरी, मॉइश्चर और संतुलित रहती है। बेकिंग सोडा इस नुस्खे में एक्फोलिएंट का काम करता है। इस पेस्ट से त्वचा साफ और कालापन दूर हो जाता है।
उम्मीद है आप अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय अच्छी तरह समझ चुके होंगे। अंडरआर्म्स बेहद ही संवेदनशील त्वचा है, इसमें इन उपाय का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आप इन सभी नुस्को को अपनाकर घर पर ही ब्लैकमार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
अंडरआर्म्स से जुड़े पूछे जाने वाले कुछ सवाल
प्रश्न – नारियल के तेल से अंडरआर्म्स साफ करने में कितना समय लगता है?
उत्तर – नारियल के तेल से अंडरआर्म्स साफ होने में हफ्ते या महीने लग जाते है।
प्रश्न – घर पर अनचाहे बाल कैसे हटाएं?
उत्तर – घर पर अनचाहे बाल हटाने के लिए हल्दी का उपयोग करें। हल्दी में पानी और दूध मिलकर इस पेस्ट को फेस पर लगाए। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक छोड़ दे। फिर चेहरे को पानी से धो लें।
प्रश्न – हाथों के बालों को कैसे हटाया जाएं?
उत्तर – दो चम्मच पपीते का पेस्ट लें, फिर इस पेस्ट में एक चम्मच हल्दी मिला लें। फिर इसके बाद इस पेस्ट को हाथ में 15 मिनट तक लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से हाथो के अनचाहे बाल साफ हो जाते है।
प्रश्न – क्या टूथपेस्ट से डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाया जा सकता है?
उत्तर – नहीं, टूथपेस्ट से डार्क अंडरआर्म से छुटकारा नहीं पाया जा सकता।
प्रश्न – वीट से क्या होता है?
उत्तर – वीट का उपयोग बगल(अंडरआर्म), पैर, पीठ, सीने, कंधों और जांघों के बाल साफ करने के लिए किया जाता है। ध्यान रहे इससे चेहरे, सिर और गुप्तांग के बाल साफ न करें। वीट को 4.3 स्टार रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है की, था क्रीम असरदार है।
अन्य फायदे भी पढ़े –
पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय – Home remedies for yellow teeth in Hindi
वज़न बढ़ाने के घरेलू तरीके – मोटा होने के उपाय – How to Gain Weight Naturally in Hindi
बालों को घना करने के घरेलू उपाय – Tips of Thick Hair in Hindi
पलकें लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Long Eyelashes in Hindi
बालों से लिख, जूं निकालने के घरेलू उपाय – Balo se Ju Nikalne ke Gharelu Upay in Hindi
Post your comments about अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के 9 घरेलू उपाय – Home Remedies for Dark UnderArms in Hindi below.