Read आंखो के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) हटाने के घरेलू उपाय – How to Remove Dark Circles in Hindi language

Check आंखो के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) हटाने के घरेलू उपाय – How to Remove Dark Circles in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar

Image Source: gyanmanthan

अक्सर आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या सब को होती है। इसलिए आज हम आपको डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय बताएंगे। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा खूबसूरत और चमकदार रहे। खासकर महिलाओं का तो यह सपना होता है कि उनके चेहरे पर ना पिंपल्स हो, ना ही झुर्रियां और ना ही डार्क सर्किल। लेकिन आंखो पर ज्यादा जोर देने और नींद पूरी नाहोने से आंखो के नीचे काले घेरे होने लगते है। जो धीरे धीरे डार्क सर्कल्स में परिवर्तित हो जाते है।

डार्क सर्कल्स की समस्या ना केवल महिला बल्कि पुरुषों को भी होती है। यह एक प्रकार की साधारण सी समस्या है। लेकिन समय रहते डार्क सर्कल्स कम नहीं हुए तो चेहरे की चमक और खूबसूरती खत्म हो सकती है। इसलिए डार्क सर्कल्स हटाने के लिए उपाय करना जरूरी है। तो चलिए आपको डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय के बारे में बताते है।

Advertisement

डार्क सर्कल्स हटाने के उपाय – Dark Circles Hatane ke Upaye in Hindi

1) टमाटर और नींबू से डार्क सर्कल्स हटाने का उपाय – Tamato and Lemon for Dark Circles in Hindi

टमाटर की मदद से आसानी से आंखो के नीचे से काले घेरे हटाए है सकते है। टमाटर हर घर में आसानी से पाया जाता है। टमाटर हमारी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है। इसके अलावा टमाटर से डार्क सर्कल्स भी दूर किए जा सकते है। इसके लिए एक टमाटर के जूस में नींबू के रस को मिलाएं। इसके बाद इसे आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स में करीब 10 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से मुंह धो ले। ऐसा दिन में दो बार करने से डार्क सर्कल्स दूर होने लगेंगे।

2) आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने के लिए बादाम तेल – Almonds oil for Dark Circles in Hindi

बादाम खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा बादाम का तेल भी बेहद लाभकारी है।बादाम का तेल पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन ई मौजूद है। जो त्वचा को कोमल बनाने में सहायक है। बादाम के तेल से डार्क सर्किल हटाना बेहद ही आसान है। इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल की बूंदे आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मालिश करे। ऐसे एक हफ्ते करने से डार्क सर्कल कम हो जाते है।

3) दूध से आंखो के काले घेरे दूर करने का उपाय – Milk for Remove Dark Circles in Hindi

दूध पीने से ना केवल हड्डियां मजबूत होती है। बल्कि त्वचा भी चमकदार बनी रहती है। इसके अलावा ठंडे दूध से ना केवल डार्क सर्कल्स दूर होते है बल्कि आंखो की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए ठंडे दूध की कटोरी में रोई के गोले को भीगोकर, डार्क सर्कल्स में लगाए। रोई को करीब 10 मिनट तक लगाकर रखे। फिर ठंड पानी से मुंह धो ले। ऐसे दो हफ्ते लगातार लगाने से डार्क सर्कल्स दूर हो जाते हैं।

4) आलू से आंखो के नीचे काले घेरे हटाने का उपाय – Patato for Remove Dark Circles in Hindi

आलू हर सब्जी के स्वाद में जान डाल देता है। आलू लोकप्रिय माना जाता है। आलू में विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सिडेंट मौजूद है। जो त्वचा के काफी फायदेमंद है। आलू से डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस आलू के रस में रुई को भिगोकर, आंखो के काले घेरे में लगभग 10 मिनट तक रखे। ऐसा हफ्तेभर करने से इसका असर दिखने लगेगा।

5) टी बैग या चाय के पानी से डार्क सर्कल्स हटाने का उपाय – Tea Bag for Remove Dark Circles in Hindi

चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है। चाय पीने से त्वचा चमकदार और निखरती है। टी बैग के बारे में हर कोई जानता होगा। यह महीन कपड़े की होती है। जिसमे चाय की पत्ती भरी होती है। इसकी मदद से डार्क सर्कल से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए टी बैग को थोड़ी देर फ्रिज में रख दे। ठंडा होने के बाद इसे अपनी आंखो में रगड़े। फिर थोड़ी देर बाद पानी से मुंह धो ले। यदि टी बैग ना हो तो पानी में चायपत्ती डालकर उसे उबाले। फिर ठंडा होने के बाद उसने रुई भिगोकर आंखो में लगाए। इससे जल्दी असर देखने को मिलेगा।

6) आंखो के डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए एलोवेरा जेल – Aloevera Gel for Dark Circles in Hindi

एलोवेरा जेल से त्वचा मुलायम होती है। इसमें मौजूद पोषण तत्व आंखों की झुर्रियों को दूर करने में मददगार है। इसके लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को अपनी आंखो के नीचे काले घेरों में लगाए। फिर हल्के हाथों से मालिश करे। 10 या 15 मिनट तक एलोवेरा जेल ऐसे ही लगा रहने दे। फिर रुई से साफ करके। ऐसा कई दिन तक लगातार करते रहे।

7) खीरा का उपयोग डार्क सर्कल्स हटाने के लिए – Kheera for Remove Dark Circles in Hindi

आपने अक्सर लोगो को आंखो में खीरे का स्लाइस लगाते हुए देखा होगा। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आंखो के नीचे काले घेरों के उपचार में मददगार है। इसके लिए खीरे की मोटी स्लाइस काटकर उसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख ले। फिर ठंडे खीरे की स्लाइस को आंखो पर 10 मिनट तक रखे। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स जल्द ही दूर होने लगते है।

8) गुलाबजल से डार्क सर्कल्स हटाने का उपाय – GulabJal for Remove Dark Circles in Hindi

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए गुलाबजल का उपयोग किया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण है, जो त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। गुलाबजल का उपयोग डार्क सर्कल्स मिटाने के लिए किया जाता है। रुई में गुलाबजल ले, फिर इसे 10 मिनट तक आंखो के नीचे काले घेरों में लगाकर रखें। इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो ले। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स जल्द ही दूर होते है।

9) संतरे का जूस आंखों के नीचे काले घेरे हटाने में मददगार – Orange Juice for Remove Dark Circles in Hindi

संतरा और उसका जूस किसे पसंद नहीं होगा। डार्क सर्कल्स हटाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए संतरे के जूस में ग्लिसरीन मिलाकर उसे आंखो के काले धब्बों में लगाए। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स खत्म होने के साथ आंखें भी स्वस्थ होती है।

10) आंखो के नीचे कालेपन दूर करने के लिए नारियल का तेल – Coconut Oil for Remove Dark Circles in Hindi

नारियल का तेल त्वचा को मॉइचराइज़ और प्रोटीन प्रदान करता है। इसका उपयोग आंखो के नीचे से कालेपन को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले नारियल के तेल को आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाए। फिर मालिश करे। इसे रात भर लगाकर रखे। ऐसा करने से आंखो के नीचे से कालापन दूर हो जाता है।

डार्क सर्कल्स होने के कारण – Causes of Dark Circles in Hindi

आंखो के नीचे कालापन होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है।

1) अधिक तनाव

2) नींद पूरी न होना

3) सोने से पहले मेकअप ना हटाने से

4) पोषण की कमी

5) बढ़ती उम्र

6) गलत डाइट लेना

7) हार्मोनल परिवर्तन

8) त्वचा संबंधी बीमारियां जैसे – खुजली, एकिजिमा

9) थकावट होना

10) ज्यादा स्क्रीन का उपयोग – जैसे टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर आदि

आशा है आप लोग डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय अच्छे से समझ चुके होंगे। कुछ लोग डार्क सर्कल्स हटाने के लिए क्रीम, फेसवॉश या दवाइयों का उपयोग करते है। जो त्वचा के लिए महंगे और हानिकारक भी साबित हो सकते है। इसलिए इन घरेलू उपाय से डार्क सर्कल्स जल्द ही हटाए जा सकते है। डार्क सर्कल्स ना होने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप नींद पूरी करे और तनाव कम ले। इस तरह आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े –

मछली खाने के फायदे और नुकसान – Fish khane ke fayde aur Nuksan in Hindi

एलोवेरा के फायदे और नुकसान, Benefits And Side Effects Of Aloe vera In Hindi

चुकंदर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits, Uses and Side Effects of (Chukandar) Beetroot

Post your comments about आंखो के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) हटाने के घरेलू उपाय – How to Remove Dark Circles in Hindi below.