Check गुस्सा कम (शांत) करने के उपाय – Gussa Kam Karne ke Upay in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar
आज हम आपको गुस्सा कम करने के उपाय बताएंगे। दरअसल गुस्सा हमारे शरीर की एक भावनात्मक क्रिया है। यह एक प्रकार का एसिड है जो हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। किसी व्यक्ति को कम गुस्सा आता है तो किसी को ज्यादा। कुछ लोग अपना गुस्सा कंट्रोल कर अपने अंदर दबा लेते है, और बाद यह गुस्सा दूसरो पर उतार देते है। और किसी को हर छोटी छोटी बातों पर जल्दी से गुस्सा आ जाता है। यह एक बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। आप सभी जानते है जब कोई व्यक्ति गुस्सा करता है, तो वह अपना गुस्सा कंट्रोल नही कर पाता, और वह सोचना बंद कर देता है। जिस कारण व्यक्ति दूसरो को हर्ट कर देता है।
गुस्सा एक ऐसी स्थिति है जो व्यक्ति को हर्ट होने, ठेस पहुंचने, और चिड़चिड़ेपन के कारण आता है। जिस वजह से मन के अंदर नकारात्मक भाव जन्म लेते है। इस स्थिति में व्यक्ति जोर जोर से चिल्लाने, हाव भाव खोकर शारीरिक क्रिया करने लगा जाता है। इस कारण वह अपना गुस्सा नियंत्रण नहीं कर पाते, जिस वजह से ज्यादातर निजी संबंध खराब हो जाते है। कभी कभी ज्यादा गुस्सा करने पर मनुष्य कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। इससे बचने के लिए आप लोग गुस्सा कम करने के उपाय अपनाकर गुस्सा नियंत्रिण कर सकते है।
गुस्से का कारण – Causes of Anger in Hindi
गुस्से से मन में नकरात्मक भाव पैदा होते हैं। गुस्सा नियंत्रण करने के उपाय जानने से पहले जान लें कि आखिर गुस्सा आने के कारण क्या है।
• पुरानी बातों को याद करने से
• किराया ज्यादा होना
• नापसंद लोगों के संपर्क में रहने के कारण
• कुछ घटनाओं से
• परिवार में झगड़ने के कारण
• आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण
• किसी व्यक्ति का काम में दखल देने से
गुस्सा कम करने के घरेलू उपाय – How to Control Anger in Hindi
1) उल्टी गिनती गिने – Start Counting to reduce Anger in Hindi
गुस्सा कम करने के लिए उल्टी गिनती करना एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है। यह बहुत ही पुराना तरीका है। इससे शांत करने में आसानी मिलती है। इसके लिए आप 10 से 01 तक उल्टी गिनती गिने। और लंबी सांसे लें। ऐसा करने से गुस्सा शांत और सोचने का काफी समय मिलता है। इस प्रतिक्रिया से व्यक्ति के मन और दिमाग में अच्छे विचार आते है। इसके अलावा आप एक से 10 या उससे अधिक तक गिनती भी कर सकते है।
2) गुस्सा कम करने के लिए थोड़ा टहल लें, वॉकिंग – Walk for control Anger in Hindi
गुस्सा आने पर वॉक जैसी छोटी एक्सरसाइज करें। जब आपको गुस्सा आ रहा हो तब गुस्सा शांत करने के लिए आप थोड़ा सा टहल लें। इसके लिए जैसे ही आपको गुस्से का अनुभव हो वैसे ही आप चलना (वॉक) करना शुरू कर दे। जब आप चले तब आपका पूरा ध्यान अपने पैरों के कदमों में हो। इससे आपका गुस्सा शांत और दिमाग ठंडा होता है। इससे मन में खुशी के भाव उत्पन्न होते है। इस क्रिया को अपनाने से गुस्सा जल्द ही नियंत्रित हो सकता है।
3) गुस्सा कम करने के लिए मैडिटेशन करें – Meditation Good for Anger in Hindi
गुस्सा कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका मेडिटेशन करना है। जैसे ही आपको गुस्सा आए अप ध्यान करने लगें। इससे आपका मन और शरीर दोनो शांत रहते है। मैडिटेशन करने से खुशी देने वाले केंद्रीय भाव उत्मन्न होते है। गुस्सा आते ही आप ध्यान करने बैठे और फिर अपनी सांसों में ध्यान दे। इससे आपका दिमाग पुरानी टेंशन छोड़ वर्तमान स्थिति में आ जाता है।
4) गुस्सा शांत करने के लिए गहरी सांस लें – Deep Breathing to Control Anger in Hindi
लंबी और गहरी सांस लेने से भी गुस्सा शांत होता है। निरंतर श्वास का अभ्यास करने से गुस्से की भावना कम होती है। इससे आपकी दिल की गति धीमी होती है। जिससे रक्तचाप कम होता है, और शरीर को आराम मिलता है। धीरे धीरे गहरी सांस लेने से गुस्सा अपने आप कम हो जाता है। इससे आपको सोचने में मदद मिलती है। इसके लिए आप हल्के फुल्के कपड़े पहन पीठ के बल लेटकर गहरी सांस लेना शुरू करें। कुछ सेकंड के लिए अपने पेट को आराम भी दे। इसके अलावा आप श्वास लेते हुए गिनती भी गा सकते है।
5) संगीत सुनने से भी गुस्से पर काबू पा सकते हैं – Listing Song for Anger in Hindi
मनपसंद संगीत सुनने से गुस्सा शांत होने में मदद मिलती है। दरअसल मन को सुकून देने वाले गाने सुनने से गुस्सा आप पर हावी नहीं हो सकता। लेकिन ध्यान दे कि संगीत आराम और धीमी आवाज में सुने, इससे आपके नकारात्मक भाव खत्म हो जाते है। यदि आप तेज और उच्च स्तर से गाने सुनते है तो नकारात्मक भाव तीव्र गति उत्पन्न होने लगते है।
6) गुस्सा शांत करने का तरीका है हंसना – Laughter good for reduce Anger in Hindi
हसने से आपके गुस्से और क्रोध को शांत करने में मदद मिलती हैं। दरअसल हसने से तनाव कम होता है। हसने से दिमाग शांत और मन संतुलित रहता है। और सकारात्मक भाव उत्पन्न करने में मदद मिलती है। जब आप अपने परिवार वालों से नाराज या गुस्सा होते है, तब आप हसने की कोशिश करें। इससे परिवार का तनाव कम होता है। और लोग हमेशा खुश रहते है। इसके अलावा आप गुस्से में फनी विडियो, फोटोज भी देख सकते हैं। इससे आपका मूड चेंज होने में मदद मिलती हैं। जैसे ही गुस्सा आने लगता है, वैसे ही आप हसने का अभ्यास करें। और खुल कर हसने की कोशिश करें।
7) मांसपेशियों से करे गुस्सा कम – Muscle relaxing for Anger in Hindi
गुस्सा शांत करने के लिए अपनी मांसपेशियों को आराम देने का अभ्यास करें। इस अभ्यास में एक जगह पर शांति से बैठे और मांसपेशियों के समूह पर तनाव डालें। जैसे जांघ की मांसपेशियों, कोहनी को मोठना आदि। इन हिस्सो पर जोर डालने से आपको आराम मिलता है। ऐसे करीब 5 सेकंड तक मांसपेशियों पर तनाव डालें। फिर सांस छोड़ें। इसके अलावा आप अपने दांतो को काटकर जबड़े की मांसपेशी पर जवाब दल सकते है। इसके बाद 15 सेकंड का आराम ले और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
8) चुप रहने का प्रयास करें – Try to be Quite for Anger in Hindi
गुस्सा शांत करने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है कि आप कुछ भी न बोले, यानी चुप रहने का प्रयास करें। गुस्से की भावना उत्पन्न होने पर प्रयास करें कि आप कुछ समय तक चुप रहे। इससे आपको दूसरे को सुनने और समझने का मौका मिलेगा। इससे आपका गुस्सा शांत होता है और दूसरा व्यक्ति हर्ट भी नहीं होता।
गुस्से से जुड़े पूछे जाने वाले कुछ सवाल
प्रश्न – गुस्सा ज्यादा क्यों आता है?
उत्तर – सेरोटिनिन हार्मोन के कारण गुस्सा ज्यादा आता है। दरअसल कुछ लोग जल्दी से हाइपर और चिल्लाने लगते है। और ऊंची आवाज में बोलना शुरू कर देते है। ऐसा उनका स्वभाव नहीं होता बल्कि उनके अंदर मौजूद सिरोटिनिन हार्मोन के कारण होता है। यह हार्मोन हमारे दिमाग पर कंट्रोल कर लेते है। जिसके असंतुलन के कारण हमारा दिमाग काबू में नहीं रहता। और गुस्सा जल्दी आने लगता है।
प्रश्न – गुस्सा कम खाने के लिए क्या खाना चाहिए?
उत्तर – गुस्सा कम करने के लिए रोजाना हरी सब्जियां खाएं। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम मांशपेसियो को आराम देते है। जिससे मन शांत रहता है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट खाने से भी गुस्सा जल्दी शांत हो जाता है।
प्रश्न – क्रोध कब करना चाहिए?
उत्तर – क्रोध एक प्रकार की एनर्जी है, जिसका उपयोग हम किसी काम को पूरा करने में कर सकते है। आपका गुस्सा यदि आपके नियंत्रण में है तो आपके लिए अच्छा है। लेकिन यदि आप अपने क्रोध के नियंत्रण में है तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आप अकारण अपनों से नाराज रहते है।
Post your comments about गुस्सा कम (शांत) करने के उपाय – Gussa Kam Karne ke Upay in Hindi below.