Read चुकंदर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits, Uses and Side Effects of (Chukandar) Beetroot language

Check चुकंदर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits, Uses and Side Effects of (Chukandar) Beetroot from Lifestyle Tips article section on e akhabaar

Image Source: india

आज हम आपको चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं। हमारे शरीर के लिए चुकंदर काफी लाभदायक होता है। हर मौसम मिलने वाला चुकंदर गहरे लाल रंग का होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए चुकंदर बेहद ही फायदेमंद है। चुकंदर का उपयोग सलाद, जूस आदि में किया जाता है। इसे खाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। अक्सर डॉक्टर चुकंदर को डायट में शामिल करने की सलाह देते है।

चुकंदर क्या है – What is Beetroot in Hindi

चुकंदर मूसल जड़ वाली एक ऐसी सभी है जो पूरे साल पाया जाता है। यह देखने में 30-90 सेमी का मोटा कंदमूल है। इसके पत्ते मूली और शलजम के जैसे होते है। इसकी जड़ें बैगनी रंग की होती है। यह जीनस बीटा वल्गेरिस किस्मों से एक है। इसका उपयोग सलाद, सब्जी और जूस में किया जाता है। इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। चुकंदर से स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों ही लाभ होते है। चलिए अब आपको चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान बताते हैं।

Advertisement

चुकंदर खाने के फायदे – Chukandar khane ke fayde in Hindi

1) चुकंदर खाने के फायदे प्रेग्नेंसी में – Chukandar khane ke fayde for pragnancy in Hindi

गर्भावस्था में चुकंदर खाने के बहुत से फायदे है। चुकंदर को फॉलेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे जरूरी विटामिन है। चुकंदर में फोलेट के अलावा मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैसियम और आयरन भी शामिल है। जो गर्भावस्था में महिलाओं के अंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार है। यह बच्चे के विकास में सहायक है। इसके सेवन से मां और बच्चे का शरीर स्वस्थ बना रहता है। इन्हीं गुणों के कारण गर्भावस्था में चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।

2) त्वचा के लिए चुकंदर के लाभ – Chukandar khane ke fayde for Skin in Hindi

हमारी त्वचा बहुत की कोमल होती है। जो अकसर बाहरी धूप, प्रदूषण, गंदगी आदि से दूषित होता रहता है। जिसके कारण त्वचा सूखी, खुरखुरी, लाल पड़ जाती है। इसके लिए चुकंदर का उपयोग किया जाता है। चुकंदर खाने से त्वचा चमकदार बनती है। इसमें एंटी आक्सिडेंट होता है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। चुकंदर का जूस पीने से त्वचा सुंदर और आकर्षक बनती है। साथ ही इसके सेवन से झुर्रियां दूर हो जाती है।

3) बालो के लिए चुकंदर के फायदे – Chukandar ke fayde for Hairs in Hindi

चुकंदर बालो के लिए बेहद फायदेमंद है। चुकंदर का उपयोग बालो को कलर करने में भी किया जाता है। बालो में मेहंदी और चुकंदर का जूस 50: 50 में मिलाकर लगाने से बालो में अच्छा रंग आता है। इसके अलावा चुकंदर में पोटैसियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, और एंटी ऑक्सिडेंट होते है। जो बालो को झड़ने से बचाता है। साथ ही स्कैल्प की खुजली भी दूर करता है। स्वस्थ और घने काले बालों के लिए चुकंदर के जूस का उपयोग करना चाहिए।

4) दांत और हड्डियों के लिए चुकंदर के फायदे – Chukandar Ke fayde for Teeths and Bones in Hindi

दांत और हड्डियों के लिए चुकंदर बेहद ही लाभदायक है। शरीर को मजबूत और स्वस्थ आकर प्रदान करने के लिए हड्डियों का विशेष स्थान होता है। इसलिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। चुकंदर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, इसलिए चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर खाने से हमारे दांतो और हड्डियों को सीधा कैल्शियम प्रदान होता है। जिससे दांत और हड्डी मजबूत बनी रहती है।

5) चुकंदर खाने के फायदे कैंसर के लिए – Benefits of Beetroot for Cancer in Hindi

कैंसर से बचने के लिए चुकंदर के फायदे देखे जा सकते है। चुकंदर कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने में सहायक है। इसलिए चुकंदर खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। चुकंदर स्किन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर में ज्यादा लाभदायक सिद्ध है। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीने से शरीर में नई स्वस्थ कोशिकाएं भी बनती है।

6) चुकंदर खाने के फायदे आंखो के लिए – Chukandar khane ke fayde for Eyes in Hindi

अक्सर बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है। इसलिए डॉक्टर्स का मानना है कि चुकंदर का सेवन आंखो की रोशनी तेज और बीमारियों से दूर रखता है। आंख आ जाने पर चुकंदर का कंद आंखो पर लगाने से दर्द कम होता है। इसके अलावा चुकंदर में विटामिन सी और विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हमारी आंखो के लिए बेहद ही फायदेमंद है।

चुकंदर में क्या क्या पाया जाता है

चुकंदर सभी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें इसमें विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। चुकंदर में पोटैसियम, सोडियम, फॉस्फेट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी, बी2, बी6, और विटामिन ए पाया जाता है।

चुकंदर कब खाना चाहिए

• चुकंदर कच्चा खाने से इसका असली लाभ मिलता है। आमतौर पर रोजाना 2 बार चुकंदर का सेवन करना चाहिए। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।

• गर्भावस्था में चुकंदर का सेवन बेहद ही लाभदायक है।

• चुकंदर का सेवन मासिक धर्म के दौरान करना चाहिए। इससे शरीर में खून की मात्रा नियंत्रित होती है।

चुकंदर खाने के नुकसान – Chukandar khane ke Nuksan in Hindi

वैसे तो चुकंदर खाने के बहुत से फायदे है, लेकिन कभी कभी इसका जूस हमारे शरीर के नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। सही तरह से चुकंदर का उपयोग न करने से इसके नुकसान हो सकते है।

1) रोजाना चुकंदर का सेवन हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे हमारे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।

2) चुकंदर में डाइट्री ऑक्सालेट समृद्ध मात्रा में पाया जाता है, जिससे पथरी की समस्या होने का भय रहता है।

3) यदि आप ब्लड प्रेशर कम करने की दवाई खाते है तो चुकंदर का जूस ना पिए, क्योंकि यह शरीर में ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है।

4) कुछ लोगो को चुकंदर (बीटरूट) से एलर्जी होती है। जिसके सेवन के बाद त्वचा लाल होने लगती है। इसके अलावा त्वचा में खुजली और जलन होने लगती है। साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है।

5) चुकंदर खाने के नुकसान में लाल मल आने की संभावना भी रहती है। जिसे कलर स्टोल कहते है।

6) चुकंदर लोहे, पोटैसियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से लीवर में समस्या हो जाती है।

उम्मीद है आप चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान जान चुके होंगे। चुकंदर का जूस जितना लाभदायक है, उतना ही नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करे। चुकंदर पुरुषों के लिए भी काफी लाभदायक है। इसके सेवन से शरीर कई बीमारियों से दूर रखता है। हालाकि कोई गंभीर बीमारी होने पर डॉक्टर की ही सलाह ले।

यह भी पढ़े –

गुड़ खाने के फायदे और नुकसान – Benefits And Side Effects of Jaggery in Hindi

अदरक के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Ginger (Adrak) in Hindi

एलोवेरा के फायदे और नुकसान, Benefits And Side Effects Of Aloe vera In Hindi

Post your comments about चुकंदर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits, Uses and Side Effects of (Chukandar) Beetroot below.