Read दही के फायदे और नुकसान – Curd Benefits and Side Effects in Hindi language

Check दही के फायदे और नुकसान – Curd Benefits and Side Effects in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar

Image Source: myupchar

दही के फायदे और नुकसान बहुत सारे है। दही में मौजूद पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसी कारण यह पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। रोजाना दही खाने से हमारी पाचन क्रिया सही रहती है। दही खाने से ना केवल स्वस्थ को फायदे हैं बल्कि इसके सेवन से सौंदर्य लाभ भी होते है। भारत में दही प्राचीन समय से ही खाया जाता है। इसके अलावा ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी दही दिन या रात के भोजन में खाते है। ताज़े दही में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। कहते है, दूध से ज्यादा फायदेमंद दही के होते है।

दही को शुभ भी माना जाता है। किसी भी अच्छे या नए प्रसंग में दही का उपयोग अवश्य किया जाता है। किसी भी नए काम को करने से पहले दही चीनी का सेवन किया जाता है, माना जाता है इससे सफलता जरूर मिलती है। दही के फायदे पेट, ह्रदय, डायबिटीज और अन्य कई रोगों में देखे जा सकते है। लेकिन कभी कभी इसका सही से इस्तेमाल ना किए जाने पर थोड़े बहुत नुकसान भी हो जाते है। इसलिए आज हम आपको दही के फायदे और नुकसान बताने वाले है।

Advertisement

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कैलोरी 100-150

पानी 85.07

फैट 2 gm

शुगर 2 gm

प्रोटीन 8-9 gm

कैल्शियम 20 gm

इसके अलावा दही में आयरन, फास्फोरस, पोटैसियम, विटामिन सी, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट्स, आदि पाए जाते हैं।

दही खाने के फायदे – Dahi Khane ke fayde in Hindi

1) स्किन के लिए दही के फायदे – Dahi ke fayde for Skin in Hindi

दही खाने से हमारी त्वचा मोइस्चराइज होती है। इससे त्वचा काफी मुलायम हो जाती है। इसके अलावा त्वचा नम, चमकदार और सुंदर भी होती है। इसके सेवन से त्वचा की गंदगी दूर हो जाती है।

कैसे करें उपयोग

• एक कटोरी में दही, शहद और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो ले।

• संतरे के छिलके के पाउडर में दही मिलाकर चेहरे में लगाए।

• दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर, इसे 15 मिनट तक चेहरे में लगा ले।

2) दही के फायदे बालों के लिए – Dahi ke fayde for Hairs in Hindi

दही में एंटीबैक्टिरियल गुण पाया जाता है। जो डंडरफ दूर करने में सहायक है। इसके अलावा दही को सिर पर लगाने से खुजली की समस्या भी दूर हो जाती है। दही बालो में कंडीशनर का काम करता है। इसके अलावा दही से बाल झड़ना कम होता है और बाल लंबे भी होते है।

कैसे करें उपयोग

• ताजे दही में मेंहदी, अंडा मिलकर करीब 30 मिनट तक बालो में लगाए। फिर बाल धों ले। इससे बाल काले और लम्बे हो जाते है।

• मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर बालों में लगाना चाहिए।

• दही में काली मिर्च पाउडर और बेसन मिलाकर हफ्ते में 2 बार बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल झड़ने और रूसी कम हो जाती है।

3) वजन कम करने के लिए दही के लाभ – Dahi ke Labh for loss Weight in Hindi

अक्सर मोटापे के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। दही खाने से पेट कई देर तक भरा हुआ महसूस करता है। जिससे लंबे समय तक भूख का अनुभव नहीं होता । दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम वजन को नियंत्रित करने में सहायक है। दही में कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती है। दही शरीर के एक्स्ट्रा फैट को भी कम करने में मददगार है।

4) पाचन तंत्र मजबूत बनाने में मददगार – Dahi ke fayde for Digestive system in Hindi

दही पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित है। दही खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। जिससे खाना अच्छी तरह से पच जाता हैं। इसके अलावा दही खाने से पाचन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। कब्ज, गैस और एसिडिटी में दही बेहद फायदेमंद हैं।

5) दही का सेवन इम्यूनिटी सिस्टम के लिए – Curd Benefits for Immune system in Hindi

दही में मौजूद बैक्टीरिया हमारे इम्यूनिटी के लिए बेहद लाभकारी है। ये बैक्टीरिया हमारे शरीर को छोटे छोटे किटाणुओ से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। दही के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे हम कई बीमारियो से बच सकते हैं। इसके अलावा दही से शरीर फुर्तीला बना रहता है।

6) दही के फायदे दिल के लिए – Dahi ke fayde for Heart in Hindi

बढ़ती उम्र के साथ दिल संबंधी बीमारी होने का भय बना रहता है। जिससे बचने के लिए दही का सेवन बेहद लाभकारी है। दही खाने से ह्रदय स्वास्थ्य लाभ होता है। इससे कैलोस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता हैं। इसके अलावा दही से दिल की देखभाल भी होती है।

7) दही से डार्क सर्कल्स दूर करने में लाभ – Dahi ke fayde for remove dark circles in hindi

दही में लैटिक एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लीचिंग का काम करता हैं। माना जाता है कि डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए ब्लीचिंग गुण वाले तत्वों का उपयोग किया जाता है। इसलिए दही के प्रयोग से डार्क सर्कल्स दूर किए जा सकते हैं।

कैसे करें उपयोग

• रुई को दही में डुबोकर उसे डार्क सर्कल्स पर करीब 10 मिनट तक लगाएं। फिर समय होने पर मुंह धो ले।

8) दही से मुंह के छाले दूर करने के उपाय – Dahi se munh ke chale dur karne ke upay in Hindi

दही एक ठंडीय पदार्थ माना जाता है। दही खाने से मुंह के लाल छाले दूर किए जा सकते हैं।

कैसे करें उपयोग

• दही को शहद में मिलाकर मुंह छाले में लगा ले, यदि छाले में भी लगाया जाए तो इसे भोजन के साथ खाले। दोनो ही तरीके से छाले दूर हो जाते हैं।

दही खाने के अन्य फायदे – Some Others Benefits of Dahi

• गर्मियों में रोजाना दही खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे पेट की गर्मी और जलन दूर हो जाती है। दही से बनी लस्सी, पानी पीने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा आप लू, और गर्मी से भी बच सकते है।

• दही में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। जो दांतो के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध है। दही खाने से दांत, हड्डियां मजबूत होती है।

• दही का सेवन करने से दिमाग ठंडा और शांत बना रहता है। इसलिए विशेषज्ञ दही खाने की सलाह देते हैं।

• सर्दी और जुखाम के कारण सांस नली में दर्द और इन्फेक्शन हो जाता है। इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाहिए।

• दही को चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम और चमकदार होता है। इसके अलावा दही चेहरे पर मसाज का काम भी करती है।

• दही में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है। इसके साथ ही दही खाने से नाखून, दांत, और मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

दही खाने से नुकसान – Dahi khane se Nuksan in Hindi

1) कुछ लोगो को दूध से एलर्जी होती है। ऐसे में उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

2) बाजारों में कई प्रकार की दही पाई जाती है। जिनमें से कुछ दही में अधिक चीनी पाई जाती है, खासतौर पर जिन दही पर कम फैट का लेबल लगा होता है। अतिरिक्त चीनी का सेवन करने से कई बीमारी हों सकती है। जैसे डायबिटीज़ और मोटापा आदि। इसलिए दही खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

3) रोजाना दही खाने से वजन बढ़ाने की संभावना भी रहती है। इसलिए वजन कम कर रहे व्यक्ति सीमित मात्रा में ही दही का सेवन करे। या फिर low फैट वाले दूध से बने दही का सेवन करे।

उम्मीद है आप दही खाने के फायदे और नुकसान अच्छे से समझ चुके होंगे। दही का सेवन करते समय ध्यान देना चाहिए कि, दही खाली पेट और सर्दियों में ना खाए। धूप से तुरंत आकार भी दही ना खाए। इसके अलावा विशेष ध्यान रखें कि बवासीर के मरीज को दही ना दे। दही निश्चित और सीमित मात्रा में ही खाए। अन्यथा इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

दही से जुड़े पूछे जाने वाले कुछ सवाल

प्रश्न क्या खाली पेट दही खाना चाहिए ?

उत्तर – नही, खाली पेट दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में मरोड़ हो सकती है।

प्रश्न क्या सर्दियों में दही खाना चाहिए ?

उत्तर – सर्दियों में दही के सेवन से बचना चाहिए। दही ग्रंथियों में स्त्राव को बड़ा देता है, जिससे बलगम स्त्राव भी बढ़ जाता है। अतिरिक्त बलगम से खांसी और जुकाम का भय बना रहता है।

प्रश्न क्या रात को दही का सेवन करना चाहिए ?

उत्तर – आर्युवेद के अनुसार, रात को दही खाने से इन्फेक्शन, बलगम, मोटापा और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

अन्य फायदे भी पढ़े

गुड़ खाने के फायदे और नुकसान – Benefits And Side Effects of Jaggery in Hindi

अदरक के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Ginger (Adrak) in Hindi

एलोवेरा के फायदे और नुकसान, Benefits And Side Effects Of Aloe vera In Hindi

Post your comments about दही के फायदे और नुकसान – Curd Benefits and Side Effects in Hindi below.