Check नींबू के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Lemon in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar
आज हम आपको नींबू के फायदे और नुकसान बताने वाले है। छोटा सा दिखने वाला नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू हर परिवार की पाया जाना वाला बेहद ही लोकप्रिय फल है। जहां एक ओर इसका रस व्यंजनों को स्वादिष्ट बनता है, वहीं इसके रस से कई एनर्जी ड्रिंक भी बनाए जाते है। खान पान के आलावा नींबू का इस्तेमाल आर्युवेदिक और पारंपरिक औषधियों में भी किया जाता है। नींबू के उपयोग शरीर को कई फायदे होते है। जैसे वजन कम करने में, शरीर साफ करने में, एनर्जी, इम्यूनिटी, और विटामिन सी को बढ़ाने आदि।
आमतौर में नींबू का पेड़ सदाबहार होता है। इसके फूल सफेद रंग के होते है। जिनसे बहुत तेज खुशबू आती है। नींबू स्वाद में खट्टा होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अंदर कई सारे औषधि गुण मौजूद होते है। इसके अलावा नींबू में कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सिडेंट मौजूद है। नींबू से खून भी साफ होता है। इसके अलावा नींबू के फायदे और नुकसान निम्नलिखित है।
निम्बू के फायदे – Benefits of Lemon in Hindi
1) नींबू के फायदे वजन कम करने के लिए – Lemon for Weight loss in Hindi
वजन कम करने के लिए नींबू असरदार है। एक अध्ययन के अनुसार नींबू में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है। जो शरीर में फैट जमने नही देता। और मोटापा नियंत्रित करता है। इसके अलावा नींबू का सेवन गुनगुने पानी के साथ भी किया जा सकता है। इसके लिए सुबह सुबह खाली पेट 200 मिली गुनगुने पानी में 2 चम्मच नींबू रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से मोटापा घटता है।
2) नींबू के फायदे बुखार (फीवर) के लिए – Lemon for Fever in Hindi
कई कारणों से बुखार हो सकता है। जिसमे बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण प्रमुख है। ऐसे में नींबू काफी फायदेमंद साबित है। बुखार कम करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और बुखार कम करने में मददगार साबित है। चिरायते काढ़े में नींबू मिलाकर पीने से बुखार उतरता है। इसके साथ ही गले की सामान्य खरास में भी नींबू असरदार है।
3) नींबू रस के फायदे लीवर के लिए – Lemon for Liver in Hindi
लीवर के लिए नींबू बेहद फायदेमंद है। नींबू एल्काहोल प्रभावित लीवर के लिए सुरक्षात्मक माना जाता है। इसका कारण नींबू में मौजूद हेपटॉपरटेक्टिव (Hepatoprotective) गुण हो सकता है। इसके साथ ही बिना चीनी का बना नींबू जूस से लीवर की सूजन और चोट सुधारने में मदद मिलती है। इसलिए लीवर को सुरक्षित रखने के लिए नींबू का जूस पीना चाहिए।
4) नींबू का उपयोग मुंहासों को दूर करने के लिए – Lemon for Wrinkles in Hindi
नींबू से न केवल स्वास्थ लाभ होता है, बल्कि त्वचा को भी बहुत से फायदे होते है। चेहरे पर मौजूद मुंहासों के लिए नींबू का उपयोग किया जा सकता है। इससे मुंहासे दूर हो जाते है। और त्वचा चमकदार बनने में मदद मिलती है। इसके लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें, इससे मुंहासे साफ हो जाते है। इसका अलावा नींबू, काली कसौंदी और तुलसी को बराबर मिलकर धूप में रख दे। गाड़ा होने पर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा ले। इससे मुंहासे तुरत साफ हो जाते है।
5) नींबू के फायदे बालों के लिए – Lemon for Hairs in Hindi
नींबू का उपयोग बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बालों की समस्या जैसे रूसी, डैंड्रफ, बाल झड़ने की समस्या दूर करने के लिए नींबू लाभकारी है। नींबू का रस बालों में लगाने से बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार बनते है।
रूसी के लिए: बालों की जड़ों में नींबू रस लगाने से रूसी खत्म हो जाती है।
दो मुंहे बालो के लिए: नींबू के रस में जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगाने से दो मुहे बाल ठीक हो जाते है।
जू से छुटकारा पाने में: जूं हटाने के। लिए नींबू के रस में लहसुन, बादाम पेस्ट मिलकर बालो की जड़ों में लगाएं।
6) नींबू के फायदे स्किन के लिए – Lemon benifits for Skin in Hindi
नींबू का रस प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माना जाता है। जो त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मददगार है। नींबू के रस से सनबर्न का दर्द दूर किया जा सकता है। इसके अलावा मधुमक्खी के काटने के दर्द को नींबू के रस कम किया जा सकता है। नींबू का रस झुर्रियां, किल मुंहासों, और ब्लैक हेट को मिटाने में भी सहायक है। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा का रंग साफ और चमकदार करने में सक्षम है।
7) निम्बू का रस जले हुए निशान को कम करे – Lemon for Burns Scars in Hindi
नींबू के रस में साईट्रिक एसिड होता है। जो जले हुए निशान को सही करने में मददगार है। जली हुई त्वचा पर नींबू के रस को दो मिनट तक लगा कर मालिश करें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करते है। लेकिन ध्यान रहे की जली हुई त्वचा ठीक प्रकार से ठीक हो गई है। तभी नींबू का रस लगाए। क्योंकि नींबू का रस जले हुए निशान को साफ करने में मददगार है। यह त्वचा पर बर्निंग सनसेसन का कम करता है।
निम्बू के नुकसान – Side Effects of Lemon in Hindi
• नींबू के अधिक सेवन से दांतो को हानि पहुंचती है। इससे दांत खट्टे होने की संभावना रहती है। नींबू के ज्यादा सेवन से टूट इनेमल (दांतो की बाहरी परत) खराब हो सकते है।
• अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो नींबू का सेवन बिल्कुल बंद कर दे। क्योंकि इसमें एसिड होता है।
• अगर आपको नींबू से एलर्जी है तो आपको ओरल एलर्जी सिंड्रोम हो सकता है। इसमें आपको गंभीर एलर्जी, होठों में सूजन, गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।
• नींबू में अध्याधिक विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी का अधिक सेवन करने से दस्त, पेट मैं ऐठन की समस्या हो सकती है।
• नींबू के जूस का ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन हो सकती है। और अस्थमा होने की संभावना भी बढ़ सकती है।
उम्मीद है आप नींबू के फायदे और नुकसान समझ चुके होंगे। यदि नींबू का उपयोग ठीक प्रकार से किया जाए तो, नींबू सहेत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन यदि नींबू से आपको थोड़े से भी बुरे प्रभाव दिख रहे है। तो आप नींबू का सेवन छोड़ दे।
नींबू से जुड़े पूछे जाने वाले कुछ सवाल
प्रश्न – नींबू की तासीर कैसी होती है?
उत्तर – नींबू की तासीर ठंडी होती है।
प्रश्न – क्या गर्भावस्था के दौरान नींबू फायदेमंद है?
उत्तर – हां, नींबू खाने से गर्भावस्था के दौरान जी मचलने की समस्या दूर हो जाती है।
प्रश्न – एक दिन में कितने नींबू पानी पीना चाहिए?
उत्तर – नींबू पानी से प्यास तो बुझती ही है, अपितु इसके साथ ताजगी भी बनी रहती है। नींबू पानी का सेवन दिन में 2 बार करना चाहिए। लेकिन रोजाना सुबह नाश्ते से पहले नींबू पानी पीने से बहुत से फायदे होते हैं।
Post your comments about नींबू के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Lemon in Hindi below.