Check 11 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 11 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 11 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 11 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 11 अक्टूबर 1521 में ईसाई धर्मगुरु ‘पोप लियो दशम’ ने में इंग्लैंड के राजा ‘हेनरी अष्टम’ को धर्मरक्षक की पदवी दी।
- 11 अक्टूबर 1689 में ‘जार पीटर’ महान रूस की राजगद्दी पर बैठा था।
- 11 अक्टूबर 1726 में अमेरिका के संस्थापकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन इंग्लैंड से अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहुँचे थे।
- 11 अक्टूबर 1737 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में भूकंप से 3 लाख लोगों की मौत हुई, आधा शहर इस प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया था।
- 11 अक्टूबर 1869 में अमेरिकी आविष्कारक Thomas Alva Edison ने अपने पहले आविष्कार के पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस Electric Machine का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
- 11 अक्टूबर 1881 में अमेरिकी आविष्कारक David Henderson Houston ने कैमरों के पहले ‘रोल फिल्म’ का पेटेंट कराया।
- 11 अक्टूबर 1887 में मिल्स ने ‘स्वचालित सीढ़ियों’ का पेटेंट हासिल किया था।
- 11 अक्टूबर 1910 में Theodore Roosevelt हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
- 11 अक्टूबर 1932 में न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
- 11 अक्टूबर 1936 में ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले ‘क्विज’ कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था।
- 11 अक्टूबर 1939 में अमेरिकी राष्ट्रपति Theodore Roosevelt ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
- 11 अक्टूबर 1968 में अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
- 11 अक्टूबर 1972 में मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश ‘पनामा’ ने अपना नया संविधान अमल में लाया था।
- 11 अक्टूबर 1976 में ‘माओत्से तुंग’ की पत्नी ‘जियांग क्वींग’ और 4 अन्य लोगों को चीनी सरकार का तख्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
- 11 अक्टूबर 1984 में अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ‘कैथरीन डी सुलिवन’ अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ पर सवार थीं।
- 11 अक्टूबर 1987 में भारत की शांति सेना ने 1987 को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की, यह अभियान लिट्टे का कब्जा समाप्त कर जाफना को मुक्त कराने के लिए छेड़ा गया था।
- 11 अक्टूबर 1994 में अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
- 11 अक्टूबर 2000 में दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा Hensy Cronia पर आजीवन प्रतिबंध लगा।
- 11 अक्टूबर 2001 में त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक ‘विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल’ को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।
- 11 अक्टूबर 2002 में नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 11 अक्टूबर 2005 में तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ‘ग्रेगोरी ओल्सन’ पृथ्वी पर लौटे।
- 11 अक्टूबर 2007 में ब्रिटेन के उपन्यासकार ‘डोरिस लैसिंग’ को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 11 अक्टूबर 2008 में बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।
- 11 अक्टूबर 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
11 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 11 अक्टूबर 1889 में प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद ‘मगन भाई देसाई’ का जन्म हुआ।
- 11 अक्टूबर 1902 में ‘लोकनायक’ के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी ‘जयप्रकाश नारायण’ का जन्म हुआ।
- 11 अक्टूबर 1916 में समाजसेवी ‘चंडिका अमृतराव देशमुख’ का जन्म हुआ।
- 11 अक्टूबर 1916 में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक ‘नानाजी देशमुख’ का जन्म हुआ।
- 11 अक्टूबर 1942 में भारतीय अभिनेता ‘अमिताभ बच्चन’ का जन्म हुआ।
- 11 अक्टूबर 1946 में भारतीय वैज्ञानिक ‘विजय पी. भटकर’ का जन्म हुआ।
11 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 11 अक्टूबर 1889 में ‘जेम्स प्रेसकॉट जूल’ का निधन हुआ, वे अँग्रेज़ भौतिक वैज्ञानिक थे, जिनके नाम पर ऊर्जा का मात्रक का नामकरण ‘जूल’ किया गया।
- 11 अक्टूबर 1896 में महान संगीतज्ञ ‘ऐंटन ब्रॉटनर’ का निधन हुआ।
- 11 अक्टूबर 1911 में विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका ‘सिस्टर निवेदिता’ का निधन हुआ।
- 11 अक्टूबर 2002 में ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री ‘दीना पाठक’ का निधन हुआ।
Comment your query about any line from 11 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below