Check 12 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 12 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 12 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 12 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 12 अक्टूबर 1792 में अमेरिका की खोज करने वाले Christopher Columbus को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।
- 12 अक्टूबर 1860 में ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
- 12 अक्टूबर 1871 में ब्रिटिश सरकार ने Criminal Tribes Act लागू किया गया, जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।
- 12 अक्टूबर 1901 में अमरीकी राष्ट्रपति Theodore Roosevelt ने राष्ट्रपति भवन का नाम Executive Mansion से बदलकर White House कर दिया।
- 12 अक्टूबर 1928 में पहली बार अमेरिका के बोस्टन में ‘चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ में एक बच्ची के लिए ‘आयरन लंग’ नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।
- 12 अक्टूबर 1933 में अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से Alcatraz Island का अधिग्रहण किया।
- 12 अक्टूबर 1964 में विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने आज ही के दिन बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
- 12 अक्टूबर 1968 में मध्य अफ्रीका में स्थित देश Equatorial Guinea को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और इस दिन को देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
- 12 अक्टूबर 1989 में अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
- 12 अक्टूबर 1992 में मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हुई।
- 12 अक्टूबर 1998 में अमेरिकी संसद ने ‘ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक’ को पारित किया।
- 12 अक्टूबर 1999 में पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल ‘परवेज मुशर्रफ़’ सत्ता पर क़ाबिज़ हुए।
- 12 अक्टूबर 2000 में अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में 2000 को प्रक्षेपित किया गया।
- 12 अक्टूबर 2001 में संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव ‘कोफी अन्नान’ को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
- 12 अक्टूबर 2002 में यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
- 12 अक्टूबर 2004 में पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
- 12 अक्टूबर 2005 में चीन ने अपना दूसरा अंतरिक्ष यान शेन्जू-6 2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी की कक्षा में भेजा।
- 12 अक्टूबर 2007 में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (IPCC) को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 12 अक्टूबर 2008 में रायबरेली के लालगंज में ‘रेल कोच फैक्ट्री’ के लिए 3 माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
- 12 अक्टूबर 2008 में केरल की Saint Alphonsa भारत की पहली महिला संत घोषित हुई।
- 12 अक्टूबर 2013 में फैलिन (चक्रवात) ने ओडिशा तट पर दस्तक दी।
- 12 अक्टूबर 2014 में ‘इवो मोरालेस’ दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।
12 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 12 अक्टूबर 1888 में पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का जन्म हुआ।
- 12 अक्टूबर 1908 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘आत्माराम’ का जन्म हुआ।
- 12 अक्टूबर 1911 में Don Bradman के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ‘विजय मर्चेन्ट’ का जन्म हुआ।
- 12 अक्टूबर 1919 में भाजपा की लोकप्रिय नेता और ‘ग्वालियर की राजमाता’ विजियाराज सिंधिया जी का जन्म हुआ।
- 12 अक्टूबर 1935 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘शिवराज पाटील’ का जन्म हुआ।
- 12 अक्टूबर 1938 में प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार ‘निदा फ़ाज़ली’ का जन्म हुआ।
- 12 अक्टूबर 1963 में शिवकुमार ‘बिलगरामी’ का जन्म हुआ वे समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते।
- 12 अक्टूबर 1980 में समाजशास्त्र ‘किरण मिश्रा’ का जन्म हुआ।
12 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 12 अक्टूबर 1967 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डा. ‘राममनोहर लोहिया’ का निधन हुआ।
Comment your query about any line from 12 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below