Read 13 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 13 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 13 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 13 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 13 अक्टूबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 13 अक्टूबर 1760 में रूस और ऑस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
  • 13 अक्टूबर 1773 में ‘चार्ल्‍स मेसरी’ ने Whirlpool Galaxy की खोज की।
  • 13 अक्टूबर 1884 में तय किया गया कि Greenwich Mean Time, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
  • 13 अक्टूबर 1892 में छायाचित्र के जरिए पहली बार Edward Emerson Barnard ने D-1892 T1 नामक ‘पुच्छल तारे’ की खोज की।
  • 13 अक्टूबर 1914 में Garrett Morgan ने ‘गैस मास्क’ की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
  • 13 अक्टूबर 1923 में ‘मुस्तफा कमाल पाशा’ की सरकार द्वारा ‘इस्तांबुल’ की जगह ‘अंकारा’ को तुर्की की नई राजधानी बनाया गया।
  • 13 अक्टूबर 1923 में मौसम का तीसरा तूफान ‘ओक्साका’ में आया, यह तूफान पूर्वी प्रशांत बेसिन को पार कर अटलांटिक बेसिन में पहुँचने वाला पहला ज्ञात तूफान था।
  • 13 अक्टूबर 1943 में इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 13 अक्टूबर 1987 में Costa Rica के राष्ट्रपति Oscar Arias को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 13 अक्टूबर 1988 में अमेरिका ने’ नेवाडा’ में परमाणु परीक्षण किया।
  • 13 अक्टूबर 1999 में कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
  • 13 अक्टूबर 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 13 अक्टूबर 2000 में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ‘किम दाई जुंग’ को शांति को नोबेल पुरस्कार मिला ।
  • 13 अक्टूबर 2002 में इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
  • 13 अक्टूबर 2002 में डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
  • 13 अक्टूबर 2002 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA (National Aeronautics and Space Administration) के लिए एक भारतीय छात्र का चयन हुआ।
  • 13 अक्टूबर 2002 में जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।
  • 13 अक्टूबर 2002 में नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
  • 13 अक्टूबर 2005 में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने बिना वसीयतनामा वाले हिंदू परिवारों के पैतृक संपत्ति के बंटवारे में किसी महिला या लड़की का परिवार के पुरुष सदस्य के बराबर हिस्सा मिलने का निर्णय दिया।
  • 13 अक्टूबर 2005 में जर्मनी के प्रख्यात नाटककार Harold Pinter को उसी साल का साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • 13 अक्टूबर 2006 में बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार  दिया।
  • 13 अक्टूबर 2008 में रायबरेली में ‘रेल कोच फैक्ट्री’ की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
  • 13 अक्टूबर 2011 में दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए।
  • 13 अक्टूबर 2011 में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव ‘वीणा उपाध्याय’ ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • 13 अक्टूबर 2011 में इंडोनेशिया के ‘बाली द्वीप’ में 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया।

13 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 13 अक्टूबर 1542 में मुगल बादशाह ‘अकबर’ का सिंध के अमरकोट में जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1877 में प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी ‘भूलाभाई देसाई’ का जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1895 में भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ‘सी. के. नायडू’ का जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1900 में पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक ‘इमतियाज़ अली ताज’ का लाहौर में जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1911 में भारतीय अभिनेता ‘अशोक कुमार’ का जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1921 में इटली में जन्मी फ्रांसीसी अभिनेत्री और गायिका ‘इअख़मोनतोन’ का जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1925 में युनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री Margaret Thatcher का जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1934 में ग्रीक गायिका और राजनीतिज्ञ- ‘ऐननमस कूरी’ का जन्म हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1948 में सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक ‘नुसरत फ़तेह अली ख़ां’ का जन्म हुआ।

13 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 13 अक्टूबर 1882 में फ्रांसीसी लेखक Joseph Arthur Gobineau का निधन हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1911 में ‘भगिनी निवेदिता’ का 1911 को दार्जिलिंग में निधन हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1987 में भारतीय गायक ‘किशोर कुमार’ का निधन हुआ।
  • 13 अक्टूबर 2000 में फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक ‘जरनैल सिंह’ का निधन हुआ।
  • 13 अक्टूबर 2004 में प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री ‘निरुपा रॉय’ का निधन हुआ।

Comment your query about any line from 13 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below