Check 16 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 16 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 16 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 16 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 16 अक्टूबर 1757 में ऑस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी ‘बर्लिन’ पर कब्जा किया।
- 16 अक्टूबर 1905 में Lord Curzon द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ।
- 16 अक्टूबर 1915 में ब्रिटेन ने ‘बुल्गारिया’ के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 16 अक्टूबर 1923 में छठा उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मैक्सिको की खाड़ी’ में आया।
- 16 अक्टूबर 1923 में रॉय और वॉल्ट डिज्नी ने Walt Disney Company की स्थापना की।
- 16 अक्टूबर 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
- 16 अक्टूबर 1942 में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से 40 हजार लोगों की मौत हुई।
- 16 अक्टूबर 1951 में पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री ‘लियाकत अली खान’ की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
- 16 अक्टूबर 1958 में अमेरिका ने ‘नेवादा’ में परमाणु परीक्षण किया।
- 16 अक्टूबर 1959 में भारत में ‘राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद’ की स्थापना हुई।
- 16 अक्टूबर 1964 में चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
- 16 अक्टूबर 1968 में हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 16 अक्टूबर 1978 में भारतीय क्रिकेटर ‘कपिल देव’ ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया।
- 16 अक्टूबर 1982 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 16 अक्टूबर 1984 में दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता Desmond Tutu को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 16 अक्टूबर 1999 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
- 16 अक्टूबर 2002 में 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता Doping Test में असफल रहने के बाद भारत की ‘सुनीता रानी’ का पदक छीना गया।
- 16 अक्टूबर 2003 में मलयाली फ़िल्मकार ‘अडूर गोपाकृष्णन’ को फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Commander of the Order of Arts and Letters’ दिया गया।
- 16 अक्टूबर 2005 में जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और IMF में सुधार हेतु 2005 को एकमत हुए।
- 16 अक्टूबर 2011 में भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय ‘फ़ौजा सिंह’ ने सबसे अधिक उम्र में Toronto Waterfront Marathon पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए Guinness Book of World Record में अपना नाम दर्ज कराया है। उम्र का ‘शतक’ बना चुके ‘फ़ौजा सिंह’ ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 8 घंटे से अधिक समय में फिनिश लाइन पार की।
- 16 अक्टूबर 2012 में सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘Alpha Centauri BB’ का पता चला।
- 16 अक्टूबर 2014 में न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ में चुने गए।
16 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 16 अक्टूबर 1886 में इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री David Ben Gurion का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1894 में इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री ‘मोशे शॅरेड’ का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1896 में सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार ‘सेठ गोविन्द दास’ का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1905 में प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक ‘विनय मोहन शर्मा’ (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1944 में भारत के जानेमाने तबला वादक ‘लच्छू महाराज’ का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1948 में भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना ‘हेमा मालिनी’ का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1948 में ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री ‘नवीन पटनायक’ का जन्म हुआ।
- 16 अक्टूबर 1995 में भारतीय महिला क्रिकेटर ‘वेद कृष्णमूर्ति’ का जन्म हुआ।
16 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 16 अक्टूबर 1938 में गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता ‘प्रभाशंकर पाटनी’ का निधन हुआ।
- 16 अक्टूबर 1951 में पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री ‘लियाक़त अली ख़ाँ’ का निधन हुआ।
- 16 अक्टूबर 1994 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ‘गणेश घोष’ का निधन हुआ।
Comment your query about any line from 16 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below