Read 17 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 17 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 17 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 17 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 17 अक्टूबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 17 अक्टूबर 1456 में ‘ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई। यह उत्तरी यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
  • 17 अक्टूबर 1806 में हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट ‘जैक्स प्रथम’ की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।
  • 17 अक्टूबर 1870 में ‘कलकत्ता बंदरगाह’ को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
  • 17 अक्टूबर 1878 में John A Macdonald 5 वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
  • 17 अक्टूबर 1888 में वैज्ञानिक Thomas Alva Edison ने Optical Phonograph के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
  • 17 अक्टूबर 1912 में बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 17 अक्टूबर 1917 में प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
  • 17 अक्टूबर 1933 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।
  • 17 अक्टूबर 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
  • 17 अक्टूबर 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 17 अक्टूबर 2003 में चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
  • 17 अक्टूबर 2003 में ब्रिटिश लेखक DBC Pierre के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित “बुकर पुरस्कार” देने की घोषणा की गई।
  • 17 अक्टूबर 2004 में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ‘क्लार्क’ भारत पहुँची।
  • 17 अक्टूबर 2007 में आयरिश लेखिका ‘एनी एनराइट’ को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए “बुकर पुरस्कार” प्रदान किया गया।
  • 17 अक्टूबर 2008 में एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस ‘किंगफिशर’ और ‘जेट एयरवेज’ के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
  • 17 अक्टूबर 2009 में हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

17 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 17 अक्टूबर 1817 में अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक ‘सर सैयद अहमद खाँ’ का जन्म हुआ।
  • 17 अक्टूबर 1817 में प्रसिद्ध अमेरिकी नाटककार Arthur Asher Miller का जन्म हुआ।
  • 17 अक्टूबर 1877 में भारतीय ईसाई महिला संत Sister Euphrasia Eluvathingal का जन्म हुआ।
  • 17 अक्टूबर 1936 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘दूधनाथ सिंह’ का जन्म हुआ।
  • 17 अक्टूबर 1955 में हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री ‘स्मिता पाटिल’ का जन्म हुआ।
  • 17 अक्टूबर 1970 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ‘अनिल कुंबले’ का जन्म हुआ।
  • 17 अक्टूबर 1970 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज ‘अरविंद डिसिल्वा’ का जन्म हुआ।

17 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 17 अक्टूबर 1906 में हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात ‘स्वामी रामतीर्थ’ का निधन हुआ।

Comment your query about any line from 17 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below