Check 18 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 18 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 18 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 18 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 18 अक्टूबर 1386 में जर्मनी में Heidelberg University की स्थापना हुई।
- 18 अक्टूबर 1564 में इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर John Howkins ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
- 18 अक्टूबर 1572 में स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
- 18 अक्टूबर 1648 में उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘Boston Shoemakers’ पहला श्रम संगठन बना।
- 18 अक्टूबर 1878 में Thomas Alva Edison ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
- 18 अक्टूबर 1891 में अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के Madison Square Garden से शुरू हुयी।
- 18 अक्टूबर 1898 में अमेरिका ने स्पेन से Puerto Rico को अपने कब्जे में लिया।
- 18 अक्टूबर 1900 में ‘काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो’ जर्मनी के चांसलर बने।
- 18 अक्टूबर 1922 में ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC- British Broadcasting Corporation) की स्थापना हुई।
- 18 अक्टूबर 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
- 18 अक्टूबर 1954 में Texas Instruments Company ने पहले ‘ट्रांजिस्टर रेडियो’ की घोषणा की।
- 18 अक्टूबर 1963 में Lord Home को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
- 18 अक्टूबर 1967 में ‘हेंस ए बेथे’ को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- 18 अक्टूबर 1972 में पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर ‘एस ए 315’ का बैंगलोर में परीक्षण किया गया।
- 18 अक्टूबर 1973 में अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री ‘वैसिली लिओन्टीफ’ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 18 अक्टूबर 1976 में ‘विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर’ को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- 18 अक्टूबर 1989 में पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता Erich Honecker को उनके पद से हटा दिया गया।
- 18 अक्टूबर 1980 में पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- 18 अक्टूबर 1985 में सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि Benjamin Moloise को फ़ाँसी दी गई।
- 18 अक्टूबर 1991 में दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित Azerbaijan ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 18 अक्टूबर 1995 में कोलंबिया के Cartagena में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
- 18 अक्टूबर 1998 में भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत हुए।
- 18 अक्टूबर 2000 में श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य ‘अनुरा भंडारनायके’ को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
- 18 अक्टूबर 2004 में कुख्यात चंदन तस्कर ‘वीरप्पन’ मारा गया।
- 18 अक्टूबर 2004 में म्यांमार के प्रधानमंत्री ‘खिन न्युंट’ को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
- 18 अक्टूबर 2005 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
- 18 अक्टूबर 2007 में आठ वर्ष के बाद ‘बेनजीर भुट्टो’ अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।
- 18 अक्टूबर 2007 में कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता ‘आंग सान सू-की’ को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
- 18 अक्टूबर 2007 में सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (ATA- Allen Telescope Array) लगाया गया।
- 18 अक्टूबर 2008 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ‘मायावती’ ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
- 18 अक्टूबर 2012 में सीरिया ने ‘मारेत अल नुमान’ में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।
18 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 18 अक्टूबर 1950 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ‘ओम पुरी’ का जन्म हुआ।
- 18 अक्टूबर 1925 में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘नारायण दत्त तिवारी’ का जन्म हुआ।
18 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 18 अक्टूबर 1996 में भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक ‘रामकृष्ण खत्री’ का निधन हुआ।
- 18 अक्टूबर 1976 में प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार ‘विश्वनाथ सत्यनारायण’ का निधन हुआ।
Comment your query about any line from 18 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below