Read 19 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Author:

Check 19 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 19 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 19 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 19 अक्टूबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 19 अक्टूबर 1630 में बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
  • 19 अक्टूबर 1722 में फ्रांस के ‘सी. होफर’ ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
  •  19 अक्टूबर 1739 में इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
  • 19 अक्टूबर 1781 में ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1813 में लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1853 में अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
  • 19 अक्टूबर 1872 में New South Wales में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
  • 19 अक्टूबर 1889 में फ्रांसीसी नेता Napoleon Bonaparte ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
  • 19 अक्टूबर 1900 में जर्मन वैज्ञानिक Max Planck ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
  • 19 अक्टूबर 1915 में रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
  • 19 अक्टूबर 1924 में ‘अब्दुल अज़ीज़’ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
  • 19 अक्टूबर 1926 में John C Garand ने ‘सेमी ऑटोमेटिक राइफल’ का पेटेंट कराया।
  • 19 अक्टूबर 1932 में ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 19 अक्टूबर 1932 में ‘फोर्ड मोटर कंपनी’ के मालिक Henry Ford ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
  • 19 अक्टूबर 1933 में जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
  • 19 अक्टूबर 1943 में रटगर्ज विवि के छात्र ‘एल्बर्ट शात्ज’ ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।
  • 19 अक्टूबर 1944 में फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1950 में मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में Missionary of Charity की स्थापना की।
  • 19 अक्टूबर 1952 में ‘श्रीरामुलू पोट्टी’ ने पृथक् ‘अांध्र राज्य’ के लिये आमरण अनशन शुरु किया।
  • 19 अक्टूबर 1956 में रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • 19 अक्टूबर 1960 में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के ‘मार्टिन लूथर किंग-जूनियर’ को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
  • 19 अक्टूबर 1970 में भारत में निर्मित पहला मिग– 21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
  • 19 अक्टूबर 1983 में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक ‘प्रो. विलियम्स फ़ाउलर’ के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
  • 19 अक्टूबर 1987 में न्यूयॉर्क के ‘वॉल स्ट्रीट’ में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
  • 19 अक्टूबर 1994 में जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 19 अक्टूबर 2000 में भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का Electronic Database तैयार करने की घोषणा की।
  • 19 अक्टूबर 2003 में Pope John Paul II ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
  • 19 अक्टूबर 2004 में अमेरिका के विदेश मंत्री ‘कोलिन पावेल’ ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
  • 19 अक्टूबर 2004 में चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
  • 19 अक्टूबर 2004 में ‘सू विन’ म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 19 अक्टूबर 2005 में ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति ‘सद्दाम हुसैन’ के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
  • 19 अक्टूबर 2008 में आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
  • 19 अक्टूबर 2009 में हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टरों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

19 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 19 अक्टूबर 1870 में प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी ‘मातंगिनी हज़ारा’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1887 में स्वतंत्रता सेनानी ‘सारंगधर दास’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1903 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार ‘आर. सी. बोराल’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1910 में खगोल भौतिक शास्त्री ‘सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1911 में प्रसिद्ध शायर ‘मजाज़’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1920 में भारतीय हॉकि खिलाड़ी ‘बलबीर सिंह’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1922 में अमेरिकी पत्रकार ‘जैक एंडरसन’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1920 में आध्‍यात्मिक गुरु और फिलॉस्‍फर ‘पाुडुरंग शास्‍त्री आठवले’ का जन्‍म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1923 में ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘भोलाशंकर व्यास’ का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1961 में हिन्दी फ़िल्म अभिनेता ‘सनी देओल’ के नाम से प्रसिद्ध “अजय सिंह” का जन्म हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1929 में गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता ‘निर्मला देशपांडे’ का जन्म हुआ।

19 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 19 अक्टूबर 1745 में मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक ‘जोनाथन स्विफ्ट’ का निधन हुआ।
  • 19 अक्टूबर 1971 में प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक ‘रामअवध द्विवेदी’ का निधन हुआ।

Comment your query about any line from 19 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below