Check 7 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.
भारत और विश्व के इतिहास में 7 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 7 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 7 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 7 अक्टूबर 1586 में ‘मुग़ल सेना’ ने कश्मीर में प्रवेश किया।
- 7 अक्टूबर 1840 में Willem II नीदरलैंड का राजा बना।
- 7 अक्टूबर 1868 में अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इस विश्वविद्यालय में 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
- 7 अक्टूबर 1919 में गांधी जी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित हुई।
- 7 अक्टूबर 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
- 7 अक्टूबर 1942 में अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने ‘संयुक्त राष्ट्र’ की स्थापना की घोषणा की।
- 7 अक्टूबर 1949 में पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
- 7 अक्टूबर 1950 में चीन में ‘कम्युनिस्ट शासन’ की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
- 7 अक्टूबर 1950 में मदर टेरेसा ने कोलकाता में Missionary of Charity की स्थापना की थी।
- 7 अक्टूबर 1952 में ‘चंडीगढ़’ पंजाब की राजधानी बनी।
- 7 अक्टूबर 1959 में सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान ‘लूनर-3’ द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
- 7 अक्टूबर 1977 में ‘सोवियत संघ’ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
- 7 अक्टूबर 1992 में भारत में त्वरित कार्यवाइ बल (RAF- Rapid Action Force) का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्राकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
- 7 अक्टूबर 1997 में ‘सूर्य बहादुर थापा’ द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की गई।
- 7 अक्टूबर 2000 में WWF (World Wide Fund) – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
- 7 अक्टूबर 2000 में जापान में ‘मानव क्लोनिंग’ दंडनीय अपराध घोषित किया।
- 7 अक्टूबर 2001 में आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘Enduring Freedom’ शुरू हुआ।
- 7 अक्टूबर 2003 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
- 7 अक्टूबर 2004 में जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 7 अक्टूबर 2008 में फलस्तीन के राष्ट्रपति ‘महमूद अब्बास’ 4 दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 7 अक्टूबर 2011 में लाइबेरिया की राष्ट्रपति Ellen Johnson Sirleaf और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता ‘लीमेह जीबोई’ तथा यमन की ‘तवाकुल करमान’ को शांति के क्षेत्र में ‘नोबेल पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई।
7 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 7 अक्टूबर 1891 में स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी ‘नरहरि पारिख’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1907 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी ‘दुर्गा भाभी’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1914 में प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका ‘बेगम अख़्तर’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1922 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘बली राम भगत’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1924 में प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक ‘विजयदेव नारायण साही’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1952 में रूसी राजनीतिज्ञ ‘व्लादिमीर पुतिन’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1978 में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ‘जहीर खान’ का जन्म हुआ।
- 7 अक्टूबर 1979 में भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड ‘युक्ता मुखी’ का जन्म हुआ।
7 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 7 अक्टूबर 1708 में सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन हुआ।
- 7 अक्टूबर 1961 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति ‘केदारेश्वर सेन गुप्ता’ का निधन हुआ।
- 7 अक्टूबर 1971 में केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक ‘के. केलप्पन’ का निधन हुआ।
Comment your query about any line from 7 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below