जानिये एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado In Hindi)

Check एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado In Hindi) from health benefits of Foods article section on e akhabaar

एवोकाडो से वजन कम भी किया जा सकता है और बढ़ाया भी जा सकता है। एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado) और एवोकाडो से बनने वाली डिश के आइडिया यहां से ले सकते हैं।

एवोकाडो ऐसा फल है जो दिल की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) इसमें मौजूद सेहतमंद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन ई के कारण जाने जाते हैं। एवोकाडो का सेवन सही तरीके से करने पर आपको इस फल के कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। आधे एवोकाडो में 182 कैलोरी होती है। अगर एवोकाडो का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो वजन बढ़ सकता है। एवोकाडो में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, डाइटरी फाइबर आदि। एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado), डिश और नुकसान से जुड़ी सारी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado) डाइट में शामिल करें।

एवोकाडो के पौष्टिक तत्व (Avocado Nutritional Value In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण सबसे ज्यादा होते हैं। सही मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से आपको नीचे दिए गए पौष्टिक तत्व प्राप्त मिल सकते हैं (1)। एवोकाडो के पौष्टिक तत्व से जुड़ी नीचे दी गई टेबल से ले सकते हैं।

पोषण मात्रा – 100 ग्राम
विटामिन के 26% डेली वेल्यू (डीवी)
फोलेट 20% डीवी
विटामिन सी 17% डीवी
पोटैशियम 14% डीवी
विटामिन बी5 14% डीवी
विटामिन बी6 13% डीवी
विटामिन ई 10% डीवी

एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado) लेने के लिए आपको इसे अपनी डाइट में सही तरह से शामिल करना चाहिए। अधिक मात्रा में एवोकाडो डाइट में शामिल करने से वजन बढ़ सकता है। एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जिस कारण इसका सेवन ध्यानपूर्वक किया जाना चाहिए। एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

एवोकाडो के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए (Benefits Of Avocado For Healthy Digestion In Hindi)

एवोकाडो में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जिस कारण से एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado) स्वस्थ डाइजेशन में मदद करते हैं। फाइबर को पचने में समय और मेहनत लगती है जिस कारण से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। फाइबर को पचने में ज्यादा मेहनत लगने के कारण पेट की गतिविधियां बढ़ जाती हैं जिससे पेट स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही शरीर को सभी पौष्टिक आहार मिलने में मदद मिलती है।

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) स्वस्थ डाइजेशन में मदद करते हैं।

एवोकाडो के फायदे डायबिटीज में लाभदायक (Benefits Of Avocado For Diabetic People In Hindi )

एवोकाडो के लाभ डायबिटीज से गुजर रह लोगों के लिए भी लाभदायक होते हैं। एवोकाडो में मौजूद फाइबर ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद करता है जिससे यह अचानक से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। ऐसा होने से डायबिटीज में ब्लड शुगर सामान्य बने रहने में मदद मिलती है।

एवोकाडो के फायदे हाई बी.पी में (Benefits Of Avocado Governs High BP)

एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado) बीपी को सामान्य बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि एवोकाडो में पोटैशियम भी पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर सामान्य बने रहने से दिल भी स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियां होने के आसार कम होने में सहायता मिलती है। शरीर में पौटैशियम की मात्रा सही बनाए रखने के लिए एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) आपके बहुत काम आ सकते हैं।

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) सामान्य बीपी रखने में सहायक हैं।

एवोकाडो के फायदे सेहतमंद दिल के लिए (Benefits Of Avocado For Healthy Heart In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) सबसे ज्यादा सेहतमंद दिल के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि एवोकाडो में बीटा सिटोस्टिरोल पाया जाता है जिस कारण से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सामान्य बनी रहती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सामान्य बने रहने से दिल की बीमारी जैसे कि स्ट्रोक, क्लोटिंग और दिल का दौरा होने के आसार कम होने में मदद मिलती है।

एवोकाडो के फायदे स्वस्थ लिवर के लिए (Benefits Of Avocado For Healthy Liver In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) स्वस्थ लिवर के लिए भी जाने जाते हैं। एवोकाडो लिवर को किसी भी प्रकार की हानि से बचाकर रखने में मदद करता है।

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) स्वस्थ लिवर के लिए।

एवोकाडो के फायदे स्वस्थ किडनी के लिए (Benefits Of Avocado For Healthy Kidney In Hindi)

आपको बता दें कि किडनी को सेहतमंद रखने के लिए पोटैशियम की जरुरत होती है। पोटैशियम की मदद से शरीर में द्रव का संतुलन (fluid balance) बना रहता है जिससे किडनी स्वस्थ तरीके से काम करती है। और आपको यह भी बता दें कि एवोकाडो में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए एवोकाडो को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

एवोकाडो के फायदे वजन कम और बढ़ाना के लिए (Benefits Of Avocado For Weight Loss And Gain In Hindi)

एवोकाडो को हर तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोकाडो के फायदे वजन कम करने के साथ- साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। एवोकाडो में मौजूद डाइटरी फाइबर आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रखने में मदद करते हैं जिससे आपको बार- बार भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

अगर आपको वजन बढ़ाना है तो एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करें। एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ने में सहायता मिलती है।

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) वजन कम करने में मदद करते हैं।

एवोकाडो के फायदे मजबूत हड्डियों के लिए (Benefits Of Avocado For Strong Bones In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) मजबूत हड्डियों के लिए भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि एवोकाडो में कैलोटीनॉयड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आधे एवोकाडो में लगभग रोजाना सेवन करने का 25% विटामिन के होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आपको बता दें कि विटामिन के भी हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक है।

एवोकाडो के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए (Benefits Of Avocado For Good Eye Sight In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) स्वस्थ आंखों के लिए भी जाने जाते हैं क्योंकि एवोकाडो में भरपूर मात्रा में एटींऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के टिश्शू की रक्षा करते हैं। आंखों को होने वाले किसी भी तरह के खतरे से एंटीऑक्सीडेंट बचाव करते हैं जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं। एवोकाडो में दो फाइटोकेमिक्स – ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं जो आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) स्वस्थ आंखों के लिए।

एवोकाडो के फायदे दांतों के लिए (Benefits Of Avocado For Healthy Teeth In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) सेहतमंद दातों के लिए जाने जाते हैं। एवोकाडो में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जिनमें एंटी- बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इस खूबी के कारण एवोकाडो को डाइट में शामिल करने से बदबूदार सांस से राहत मिलती है और दांत भी स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ दांतों के कारण मुंह का कैंसर होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं।

वेट लॉस डाइट और एवोकाडो (Weight Loss Diet And Avocado)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) सबसे ज्यादा वजन कम करने के लिए जाने जाते हैं। सेहतमंद वेट लॉस डाइट में सभी फल शामिल करने चाहिए हैं लेकिन कैलोरी कम होनी चाहिए। एक हफ्ते में एक पाउंड वजन कम करने के लिए जरुरी है कि आप अपनी रोजाना की डाइट से 500 कैलोरी कम कर दें। ज्यादातर नॉन- स्टार्ची सब्जियां, प्रोटीन, होल ग्रेन का सेवन करें। फ्राइड फूड्स, मिठाई, शुगरी बेवरेज की जगह एवोकाडो को डाइट में शामिल करें। एवोकाडो को डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। एवोकाडो को टोस्ट के साथ खाएं या फिर आमलेट के साथ भी खा सकते हैं।

एवोकाडो से बनने वाली डिश (Dishes To Make With Avocado In Hindi)

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) लेने के लिए जरुरी है कि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आप सोच रहे हैं कि एवोकाडो को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है, तो इसका जवाब आपको यहां से मिल सकता है। एवोकाडो से बनने वाली डिश की जानकारी नीचे से ले सकते हैं।

एवोकाडो टोस्ट (Avocado Toast)

अपने दिन की शुरुआत सेहतमंद ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो आप एवोकाडो टोस्ट डाइट में शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो टोस्ट बनाने की विधि बेहद सिंपल है।

एवोकाडो टोस्ट बनाने की विधि

  • एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए एवोकाडो का बीज निकाल लें और छील लें।
  • अब एवोकाडो को मोटा- मोटा काट लें।
  • अब बर्तन में एवोकाडो डालें और अच्छे से गूंथ लें।
  • अब एवोकाडो में लहसुन, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, प्याज, धनिया डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • अब ब्रेड लें और इस पर एवोकाडो का मिश्रण लगाएं और फिर एक और ब्रेड इसके ऊपर रखें।
  • अब ब्रेड को तवे पर सेंक लें।
  • आपका एवोकाडो टोस्ट तैयार है।
एवोकाडो टोस्ट ब्रेकफास्ट में शामिल करें।

एवोकाडो शेक (Avocado Shake)

अगर आपको सेहतमंद शेक पीना है तो एवोकाडो शेक बना सकते हैं। बाकी शेक की तरह एवोकाडो शेक बनाना बेहद आसान है।

एवोकाडो शेक बनाने की विधि

  • एवोकाडो शेक बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो छील लें और टुकड़े कर लें।
  • अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें।
  • मिक्सर में दूध, चीनी, बर्फ डालें और ब्लैंड करें।
  • अच्छे से ब्लैंड करने के बाद एवोकाडो शेक गिलास में निकालें। एवोकाडो जूस तैयार है।
एवोकाडो शेक डाइट में शामिल करें।

एवोकाडो स्मूदी (Avocado Smoothie)

अगर आपको स्मूदी पीने का मन है तो एवोकाडो की स्मूदी भी बना सकते हैं। स्मूदी बनाने के लिए आपको कुछ ही सामग्री की जरुरत है।

एवोकाडो स्मूदी बनाने की विधि

  • एवोकाडो स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो छीलें और काटें।
  • कटे हुए एवोकाडो, दूध, शहद ब्लैंडर में डालें और ब्लैंड कर लें।
  • एवोकाडो स्मूदी गिलास में निकालें।
  • स्मूदी पर ड्राई फ्रूट्स या बैरीज़ भी डाल सकते हैं।
एवोकाडो की स्मूदी आसानी से बनाएं।

एवोकाडो चटनी (Avocado Chutney)

अगर आपको चटनी खानी पसंद है तो एवोकाडो की चटनी भी बनाई जा सकती है। एवोकाडो की चटनी रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं।

एवोकाडो की चटनी

  • एवोकाडो की चटनी बनाने के लिए एवोकाडो छील लें और मोटे टुकड़े कर लें।
  • अब लहसुन, हरी मिर्च और धनिया का मिक्सी में पेस्ट बना लें।
  • अब फ्राई पैन में तेल डालें और गर्म करें।
  • अब गर्म तेल में जीरा, सरसों के बीज डालें।
  • अब बारीक कटे हुए प्याज डालें और सोते करें।
  • प्याज पकने के बाद टमाटर डालें और पकाएं।
  • अब लहसुन, हरी मिर्च और धनिया का पेस्ट डालें और पकाएं।
  • पकने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब एक बर्तन में कटे हुए एवोकाडो को गूंथ लें और इसमें पकाया गया मिश्रण डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • एवोकाडो की चटनी तैयार है।

एवोकाडो सलाद (Avocado Salad)

खाने से पहले सलाद खाना एक अच्छी आदत है। अपने सलाद को और भी सेहतमंद बनाने के लिए इसमें एवोकाडो शामिल कर सकते हैं।

एवोकाडो सलाद बनाने की विधि

  • एवोकाडो सलाद बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर काटें।
  • टमाटर के साथ खीरा और एवोकाडो भी काटें।
  • इसमें आप हरा धनिया भी काट सकते हैं।
  • आखिर में नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • एवोकाडो सलाद तैयार है।
एवोकाडो सलाद डाइट में शामिल करें।

एवोकाडो के पराठे (Avocado Ke Parathe)

अपनी रोटी और पराठे को सेहतमंद बनाने के लिए इसमें एवोकाडो मिला सकते हैं। पहले सुनने में अजीब लगता है लेकिन एक बार खाने के बाद आप इसे बार- बार खाना चाहेंगे।

एवोकाडो पराठा बनाने की विधि

  • एवोकाडो का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो छीलें और काटें।
  • एवोकाडो को अच्छे से गूंथ लें।
  • गूंथे हुए एवोकाडो में जीरा पाउडर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, सूखा धनिया डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • अब आटा लगाते समय एवोकाडो का मिश्रण मिलाकर आटा लगाएं।
  • अब इस आटे से रोटी या पराठा कुछ भी बना सकते हैं।

एवोकाडो के नुकसान (Side Effects Of Avocado In Hindi)

एवोकाडो के फाय (avocaod ke fayde)दे के साथ- साथ एवोकाडो के नुकसान के बारे में जानना जरुरी है। आर्टिकल के शुरुआत में भी आपको बताया गया है कि एवोकाडो से वजन कम और बढ़ाया भी जा सकता है। इसलिए अपने लक्ष्य के अनुसार ही एवोकाडो का सेवन करें।

  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एवोकाडो का सेवन सही मात्रा में करें क्योंकि एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।
  • अगर आपको एवोकाडो खाने के बाद एलर्जी महसूस होती है या किसी और तरह की परेशानी होती है डॉक्टर को जरुर दिखाएं।
  • अधिक मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से लिवर में दिक्कत हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होने की जगह बढ़ भी सकता है।
  • अधिक मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।

आखिर में

एवोकाडो के फायदे (avocado ke fayde) कई सारे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए एवोकाडो को अच्छ माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद डायबिटीज में एवोकाडो का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। एवोकाडो को डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। एवोकाडो को टोस्ट के रूप में ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्मूदी और शेक भी बना सकते हैं। किसी भी चीज का सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए तभी उसके सभी फायदे मिलते हैं। वैसे ही एवोकाडो का सेवन सही मात्रा में करें और स्वस्थ रहें।

FAQs

  1. क्या एवोकाडो रोजाना खाया जा सकता है? (Is it healthy to eat an avocado a day?)

    रोजाना एवोकाडो खाना सेहतमंद माना गया है। रोजाना सही मात्रा में एवोकाडो खाने से सामान्य कोलेस्ट्रॉल, बीपी, मजबूत दांत, हड्डियां, स्वस्थ आंखें, पाचन शक्ति आदि सेहतमंद रहते हैं।

  2. क्या एवोकाडो खाने से वजन बढ़ता है? (Do avocado make you gain weight?)

    एवोकाडो खाने से वजन बढ़ता है क्योंकि एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपको वजन बढ़ाना है तो एवोकाडो को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  3. एक दिन में कितनी मात्रा में एवोकाडो का सेवन करना चाहिए? (How much avocado should be eaten in one day?)

    एक दिन में आधा या 1 एवोकाडो खाना सही है। सही मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से आपको एवोकाडो के अधिकतर फायदे प्राप्त होते हैं।

  4. एवोकाडो के क्या नुकसान हैं? (What are the side effects of avocado?)

    एवोकाडो से होने वाले नुकसान वैसा कम ही हैं। अधिक मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने कोलेस्ट्रॉल लेवल और बीपी बढ़ सकता है। एवोकाडो से एलर्जी भी हो सकती है। अगर आपको एवोकाडो से एलर्जी है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

लेखक के बारे में

सुरभि शर्मा मिश्री में हिंदी लेखिका हैं। इ्न्हें सवाल पूछना बहुत पसंद है शायद इसी कारण से इनके आर्टिकल आपको विस्तार जानकारी के साथ मिलेंगे। इनका कहना है कि अपने शौक को करियर में बदलने से अच्छा और क्या हो सकता है। लिखने के साथ- साथ और भी कई शोक रहे हैं लेकिन अब इन्हें लगता है कि यह अपना पसंदीदा काम कर रही हैं। 

इस लेखक द्वारा अधिक लेख

Post your comments about एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado In Hindi) below.