Date 1 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 1 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 1 फरवरी का अपना एक खास स्थान है। 1 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 1 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 1 फरवरी 1786 में ‘लॉर्ड कार्नवालिस’ भारत के गवर्नर जनरल बने।
  • 1 फरवरी 1790 में न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।
  • 1 फरवरी 1793 में ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर फ़्रांस ने युद्ध की घोषणा की।
  • 1 फरवरी 1814 में फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
  • 1 फरवरी 1827 में ‘कलकत्ता बंगाल क्लब’ की स्थापना हुई।
  • 1 फरवरी 1835 में मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन हुआ।
  • 1 फरवरी 1855 में ‘ईस्ट इंडिया रेलवे’ का विधिवत उद्घाटन हुआ।
  • 1 फरवरी 1881 में दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज ‘सेंट स्टीफन काॅलेज’ की स्थापना हुई।
  • 1 फरवरी 1884 में ‘डाक बीमा योजना’ लागू हुई।
  • 1 फरवरी 1884 में ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन हुआ।
  • 1 फरवरी 1908 में पुर्तगाल के राजा ‘कार्रलोस प्रथम’ की उनके पुत्र के साथ लिसबन में हत्या कर दी गयी।
  • 1 फरवरी 1922 में असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गाँधी ने भारत के वायसराय को दी।
  • 1 फरवरी 1924 में U.S.S.R. ने ‘यूनाइटेड किंगडम’ को मान्यता प्रदान की।
  • 1 फरवरी 1930 में ‘द टाइम्‍स’ ने पहली बार ‘क्रास वर्ड पजल’ को प्रकाशित किया।
  • 1 फरवरी 1946 में नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
  • 1 फरवरी 1949 में ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।
  • 1 फरवरी 1956 में दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
  • 1 फरवरी 1958 में सीरिया और मिस्र को ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
  • 1 फरवरी 1964 में भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई।
  • 1 फरवरी 1972 में ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ।
  • 1 फरवरी 1976 में ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ।
  • 1 फरवरी 1977 में ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ।
  • 1 फरवरी 1977 में भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुयी।
  • 1 फरवरी 1979 में 15 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद ‘अयातुल्ला खुमैनी’ का ईरान आगमन हुआ।
  • 1 फरवरी 1985 में ‘मोहम्मद अजहरूद्दीन’ ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1 फरवरी 1991 में अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में आये भूकंप से लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुयी।
  • 1 फरवरी 1992 में भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व CEO ‘वारेन ऐन्डरसन’ को फ़रार घोषित किया।
  • 1 फरवरी 1992 में केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।
  • 1 फरवरी 1998 में ‘पीटर कोर्डा’ ने ‘मार्सिलो रियोस’ को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
  • 1 फरवरी 1999 में अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन हुआ।
  • 1 फरवरी 2000 में न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
  • 1 फरवरी 2002 में अमेरिकी पत्रकार ‘डेनियल पर्ल’ की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
  • 1 फरवरी 2003 में अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • 1 फरवरी 2004 में सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में लगभग 300 लोगों की मौत और 250 घायल हुए।
  • 1 फरवरी 2005 में नेपाल नरेश ‘ज्ञानेंद्र’ ने प्रधानमंत्री ‘शेरबहादुर देउबा’ को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
  • 1 फरवरी 2006 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।
  • 1 फरवरी 2007 में इफ़को ने जार्डन कंपनी JPM के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
  • 1 फरवरी 2009 में चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
  • 1 फरवरी 2009 में मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के ‘महेश भूपति’ और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

1 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 1 फरवरी 1914 में अभिनेता ‘अवतार किशन हंगल’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1955 में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान ‘सतपाल सिंह’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1956 में भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा पदमश्री से सम्मानित ‘ब्रह्मनंदन’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1957 में फ़िल्म अभिनेता ‘जैकी श्रॉफ़’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1967 में भारतीय राजनीतिज्ञ ‘शिशुपाल नाथु पाटले’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1971 में भारतीय क्रिकेटर ‘अजय जडेजा’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1915 में हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक ‘शंभुनाथ डे’ का जन्‍म हुआ था।
  • 1 फरवरी 1861 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ‘ब्रह्मबांधव उपाध्याय’ का जन्‍म हुआ था।

1 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 1 फरवरी 1882 में हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय ‘नैन सिंह रावत’ का निधन हुआ था।
  • 1 फरवरी 1969 में प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद ‘मगन भाई देसाई’ का निधन हुआ था।
  • 1 फरवरी 2003 में पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ‘कल्‍पना चावला’ का निधन हुआ था।

Comment your past about 1 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below