Date 2 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 2 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 2 फरवरी का अपना एक खास स्थान है। 2 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 2 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 2 फरवरी 1509 में भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
  • 2 फरवरी 1556 में चीन के शैन्सी प्रांत में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई।
  • 2 फरवरी 1626 में ‘चार्ल्स प्रथम’ इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • 2 फरवरी 1844 में देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए ‘पिट्स नियामक अधिनियम’ को लागू किया गया।
  • 2 फरवरी 1862 में ‘शंभूनाथ पंडित’ कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
  • 2 फरवरी 1878 में यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 2 फरवरी 1892 में रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।
  • 2 फरवरी 1901 में ‘क्वीन विक्टोरिया’ का अंतिम संस्कार हुआ।
  • 2 फरवरी 1913 में न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।
  • 2 फरवरी 1920 में फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
  • 2 फरवरी 1922 में ‘जेम्स जॉयस’ का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ पहली बार प्रकाशित किया गया।
  • 2 फरवरी 1939 में हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
  • 2 फरवरी 1949 में ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) की स्थापना की गई।
  • 2 फरवरी 1952 में भारत ने मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
  • 2 फरवरी 1953 में अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।
  • 2 फरवरी 1966 में पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
  • 2 फरवरी 1982 में सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।
  • 2 फरवरी 1992 में अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जार्ज बुश’ एवं रूस के राष्ट्रपति ‘बोरिस येल्तसिन’ द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
  • 2 फरवरी 1997 में चीन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता हुआ।
  • 2 फरवरी 2006 में ‘महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम’ 200 जिलों में अधिसूचित किया गया।
  • 2 फरवरी 2007 में अंतर्राष्ट्रीय पैनल (IPCC) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • 2 फरवरी 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया।
  • 2 फरवरी 2013 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक NRI वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया , जिसने पीआरके और लेसिक लेजर अपवर्तक सर्जिकल तकनीकों  के लिए मार्ग  प्रशस्त किया था।

2 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 2 फरवरी 1914 में भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ।
  • 2 फरवरी 1890 में अमेरिकन एक्टर ‘चार्ल्स कोरोल’ का जन्म हुआ।
  • 2 फरवरी 1902 में दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक ‘मोटूरि सत्यनारायण’ का जन्‍म हुआ।
  • 2 फरवरी 1905 में उपन्‍यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक ‘एयन रैंड’ का जन्‍म हुआ।
  • 2 फरवरी 1915 में देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार ‘खुशवंत सिंह’ का जन्‍म हुआ।
  • 2 फरवरी 1916 में राजनेता ‘दसरथ देब’ का जन्म हुआ।
  • 2 फरवरी 1947 में महिला अभिनेत्री ‘फराह फॉसेट’ का जन्म हुआ।
  • 2 फरवरी 1979 में भारतीय अभिनेत्री ‘शमिता शेट्टी’ का जन्‍म हुआ।

2 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 2 फरवरी 1907 में पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्‍ग्‍ज केमिस्‍ट ‘दिमित्री मेंदेलीव’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 1958 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी ‘बलुसु संबमूर्ति’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 1960 में हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार ‘चतुरसेन शास्त्री’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 1978 में मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार ‘गोविंद शंकर कुरुप’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 2007 में भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता ‘विजय अरोड़ा’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 1982 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री ‘मोहन लाल सुखाड़िया’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 2011 में भारत के सबसे प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक ‘कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 2014 में अभिनेता ‘फिलिप सीमोर हॉफमैन’ का निधन हुआ।
  • 2 फरवरी 2016 में पाकिस्तान के उपन्यासकार ‘इंतजार हुसैन’ का निधन हुआ।

Comment your past about 2 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below