Date 22 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 22 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 22 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 22 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 22 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 22 जनवरी 1517 में काहिरा पर तुर्की ने कब्जा किया।
  • 22 जनवरी 1673 में बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
  • 22 जनवरी 1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
  • 22 जनवरी 1837 में दक्षिणी सीरिया में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
  • 22 जनवरी 1905 में रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी, जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
  • 22 जनवरी 1924 में ‘रैमसे मैकडोनाल्ड’ ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
  • 22 जनवरी 1963 में देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए ‘राष्ट्रीय पुस्तकालय’ की स्थापना हुई।
  • 22 जनवरी 1965 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
  • 22 जनवरी 1968 में अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
  • 22 जनवरी 1970 में बोइंग 747 का लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
  • 22 जनवरी 1972 में इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
  • 22 जनवरी 1973 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी।
  • 22 जनवरी 1973 में नाइजीरिया मे जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु हुई।
  • 22 जनवरी 1981 में ‘रोनाल्ड रीगन’ ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 22 जनवरी 1992 में डॉ. ‘रॉबर्टा बॉन्डर’ अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
  • 22 जनवरी 1996 में कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
  • 22 जनवरी 2003 में नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
  • 22 जनवरी 2006 में इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

22 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 22 जनवरी 1892 में स्वतंत्रता सेनानी ‘ठाकुर रोशन सिंह’ का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1898 में रूसी फ़िल्म निर्देशक ‘सेर्गे मिखाइलोविच आइसेन्स्टाइन’ (Sergei Eisenstein ) का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1934 में हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक ‘विजय आनन्द’ का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1972 में भारतीय अभिनेत्री ‘नम्रता शिरोडकर’ का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1976 में कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति ‘टी. एम. कृष्णा’ का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1977 में असम के सामाजिक कार्यकर्ता ‘तरुण राम फुकन’ का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1909 में बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव ‘यू. थांट’ का जन्म हुआ।
  • 22 जनवरी 1949 में त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री ‘माणिक सरकार’ का जन्म हुआ।

22 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 22 जनवरी 1666 में मुगल बादशाह ‘शाहजहाँ’ का निधन हुआ।
  • 22 जनवरी 1901 में इंग्लैंड की महारानी ‘विक्टोरिया’ का निधन हुआ।
  • 22 जनवरी 2014 में प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ‘ए. नागेश्वर’ का निधन हुआ।

Comment your past about 22 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below