Date 24 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 24 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 24 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 24 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 24 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 24 जनवरी 1857 में भारत के कोलकाता शहर में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता’ की स्थापना की गई।
  • 24 जनवरी 1859 में 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
  • 24 जनवरी 1862 में बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया।
  • 24 जनवरी 1924 में रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया।
  • 24 जनवरी 1936 में ‘अलबर्ट सैरुएट’ फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • 24 जनवरी 1939 में चिली में आये भूकंप से लगभग 50 हजार लोगों की मौत हुई।
  • 24 जनवरी 1950 में संविधान सभा द्वारा डाॅ राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
  • 24 जनवरी 1950 में ‘जन-गण-मन’ को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
  • 24 जनवरी 1951 में ‘प्रेम माथुर’ भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
  • 24 जनवरी 1952 में बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।
  • 24 जनवरी 1966 में आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास ‘एयर इंडिया’ का बोइंग 707 विमान दुर्घटना में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई।
  • 24 जनवरी 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण अमेरिका ने किया।
  • 24 जनवरी 1989 में पेरू में सोने की खान में 125 से अधिक मजदूर फँस गये।
  • 24 जनवरी 1990 में जापान ने पहला ‘लूनर प्रोब’ लॉन्च किया।
  • 24 जनवरी 1991 में लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
  • 24 जनवरी 1993 में ‘सोयूज टी. एम. 16’ प्रक्षेपित किया गया।
  • 24 जनवरी 1996 में सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला ‘हिलेरी क्लिंटन’ को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
  • 24 जनवरी 2000 में चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।
  • 24 जनवरी 2002 में भारतीय उपग्रह ‘इनसेट-3सी’ सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित हुआ।
  • 24 जनवरी 2003 में फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
  • 24 जनवरी 2005 में आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक ‘परिताला रवि’ की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
  • 24 जनवरी 2011 में मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर हुए बम विस्फोट से 40 लोगों की मौत, 200 घायल हुए।

24 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 24 जनवरी 1776 को जर्मनी के लेखक ‘अर्नेस्ट हूफ़मैन’ का जन्म हुआ।
  • 24 जनवरी 1797 में फ़्रांस के लेखक और कवि ‘अलफ़्रेड डो.वीनी’ का जन्म हुआ।
  • 24 जनवरी 1826 में प्रथम भारतीय बैरिस्टर ‘ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर’ का जन्म हुआ।
  • 24 जनवरी 1877 में महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी ‘पुलिन बिहारी दास’ का जन्म हुआ।
  • 24 जनवरी 1924 में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्पूरी ठाकुर’ का जन्म हुआ।
  • 24 जनवरी 1943 में हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक ‘सुभाष घई’ का जन्म हुआ।

24 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 24 जनवरी 1958 में प्रसिद्ध साहित्यकार ‘चन्द्रबली पाण्डेय’ का निधन हुआ।
  • 24 जनवरी 1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ‘विंस्टन चर्चिल’ का निधन हुआ।
  • 24 जनवरी 1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक ‘होमी जहांगीर भाभा’ का निधन हुआ।
  • 24 जनवरी 2011 में भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ‘पंडित भीमसेन जोशी’ का निधन हुआ।

Comment your past about 24 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below