Date 3 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 3 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 3 फरवरी का अपना एक खास स्थान है। 3 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 3 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 3 फरवरी 1503 में पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच ‘दीव की लड़ाई’ भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
  • 3 फरवरी 1760 में ‘सदाशिव राव भाऊ’ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
  • 3 फरवरी 1815 में विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
  • 3 फरवरी 1916 में ‘बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय’ (BHU) की शुरुआत हुयी।
  • 3 फरवरी 1925 में मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा शुरू हुई।
  • 3 फरवरी 1934 में पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।
  • 3 फरवरी 1942 में जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
  • 3 फरवरी 1945 में रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
  • 3 फरवरी 1554 में प्रयाग में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
  • 3 फरवरी 1970 में भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
  • 3 फरवरी 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
  • 3 फरवरी 1988 में भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
  • 3 फरवरी 1999 में भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में ‘डेमोक्रेटिक जनता दल’ का पुनरुद्धार हुआ।
  • 3 फरवरी 2006 में मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” सागर में डूबा।
  • 3 फरवरी 2007 में चीन ने ‘मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट’ को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • 3 फरवरी 2009 में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
  • 3 फरवरी 2009 में अभिनेत्री ‘शिल्पा शेट्टी’ ने राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।

3 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 3 फरवरी 1963 में रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर ‘रघुराम राजन’ का जन्‍म हुआ।
  • 3 फरवरी 1816 में ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक ‘राम सिंह’ का जन्‍म हुआ।
  • 3 फरवरी 1980 में भारतीय डांसर, मॉडल ‘राखी सावंत’ का जन्‍म हुआ।
  • 3 फरवरी 1983 में भारतीय तमिल अभिनेता ‘सिलंबरसन राजेन्द्र’ का जन्‍म हुआ।
  • 3 फरवरी 1958 में हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री ‘रीमा लागू’ का जन्‍म हुआ।

3 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 3 फरवरी 1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता ‘सी. एन. अन्‍नादुरई’ का निधन हुआ।
  • 3 फरवरी 1978 में महाकवि ‘शंकर कुरुप’ का निधन हुआ।
  • 3 फरवरी 1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार ‘राधाकृष्ण’ का निधन हुआ।
  • 3 फरवरी 2000 में दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद ‘कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान’ का निधन हुआ।
  • 3 फरवरी 2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ‘बलराम जाखड़’ का निधन हुआ।

Comment your past about 3 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below