Date 6 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 6 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 6 फरवरी का अपना एक खास स्थान है। 6 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 6 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 6 फरवरी 1715 में पुर्तग़ाल और स्पेन के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
  • 6 फरवरी 1716 में हालैंड और ब्रिटेन के बीच गठबंधन का नवीनीकरण हुआ।
  • 6 फरवरी 1778 में ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 6 फरवरी 1778 में फ्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
  • 6 फरवरी 1788 में ‘मैसाचुसेट्स’ संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
  • 6 फरवरी 1819 में सिंगापुर की खोज सर ‘थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स’ ने की।
  • 6 फरवरी 1833 में ‘ओट्टो’ आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
  • 6 फरवरी 1899 में अमेरिका-स्पेन के बीच लड़ाई समाप्त हुई।
  • 6 फरवरी 1911 में अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
  • 6 फरवरी 1918 में तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
  • 6 फरवरी 1922 में ‘कार्डिनल एशिले रैट्टी’ पोप चुने गए।
  • 6 फरवरी 1941 में लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया।
  • 6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन नरेश ‘जार्ज छठवें’ के निधन के बाद 26 साल की ‘एलिजाबेथ द्वितीय’ ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली।
  • 6 फरवरी 1959 में भारत में केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में ‘अन्ना चांडी’ को नियुक्त किया गया। वह उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
  • 6 फरवरी 1985 में ब्रिटिश उपन्यासकार ‘जेम्स हेडली चेइज’ का स्विट्जलैंड में निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1987 में जस्टिस ‘मैरी गॉडरन’ आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
  • 6 फरवरी 1994 में पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू हुआ।
  • 6 फरवरी 1999 में देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ।
  • 6 फरवरी 2000 में विदेश मंत्री ‘टारजा हैलोनेन’ फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

6 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 6 फरवरी 1890 में भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ‘ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान’ का जन्म हुआ।
  • 6 फरवरी 1891 में उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म हुआ।
  • 6 फरवरी 1915 में प्रसिद्ध कवि और गीतकार ‘प्रदीप’ का जन्म हुआ।
  • 6 फरवरी 1983 में भारतीय क्रिकेटर ‘एस. श्रीसंत’ का जन्म हुआ।

6 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 6 फरवरी 1793 में प्रसिद्ध इतालवी नाटककार ‘कार्लो गोल्दोनी’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1900 में सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी ‘विलियम विलसन हन्टर’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1931 में स्वतंत्र भारत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिताजी और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1948 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक ‘यदुनाथ सिंह’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1965 में स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ‘प्रताप सिंह कैरों’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1976 में भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक ‘ऋत्विक घटक’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1983 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘आत्माराम’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 1993 में टेनिस के जाने-माने खिलाड़ी ‘आर्थर ऐश’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 2001 में वरिष्ठ कांग्रसी नेता ‘वी.एन. गाडगिल’ का निधन हुआ।
  • 6 फरवरी 2006 में आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी ‘गुरबख्श सिंह ढिल्लों’ का निधन हुआ।

Comment your past about 6 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below