Details of बादाम खाने के चमत्कारिक फायदे Almond Benefits In Hindi

Check Full information about बादाम खाने के चमत्कारिक फायदे Almond Benefits In Hindi in Food article section on e akhabaar

बादाम खाने के फायदे Almond Benefits In Hindi

इस पोस्ट Almond Benefits In Hindi में बादाम खाने के फायदे (Badam Khane Ke Fayde) और नुकसान की जानकारी देने का प्रयास है। बादाम सूखा मेवा है जो दिमाग को तेज और याददाश्त को बढ़ाता है। बादाम के फायदे बहुत है। रोजाना बादाम खाने से शरीर में पोष्टिकता बढ़ती है। बादाम प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना है।

बादाम के बारे में जानकारी Almond Or Badam In Hindi –

बादाम का फल (Almond) दुनिया के कई देशों में लगता है। ईरान, अमेरिका, स्पेन, अरब जैसे देशों में इसकी खेती बहुतायत से की जाती है। भारत में जम्मू कश्मीर के इलाके में बादाम की अधिक खेती की जाती है। बादाम का बीज खाते है जो स्वाद में मीठा होता है। बादाम पर भूरे रंग की परत होती है जिसे छीलकर या बिना छिले खाते है। एक कड़वा बादाम भी आता है जिसको खाने से बचना चाहिए। कड़वा बादाम तेल निकालने में उपयोग होता है।

सूखा मेवा बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका उसका छिलका उतारकर खाना है। बादाम को रात में पानी के अंदर भिगोकर रख देते है। सुबह तक रखने के बाद उसका छिलका नरम पड़ जाता है जिससे छिलका आसानी से उतर जा सकता है। रोजाना बादाम का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। खासकर सर्दियों के मौसम में बादाम खाना ज्यादा फायदा देता है।

बादाम को सीधे भी खा सकते है। इसका हलवा भी बनाया जाता है। कई प्रकार की मिठाइयों में बादाम का इस्तेमाल किया जाता है। दूध में बादाम डालकर भी पीते है। बादाम का तेल भी निकाला जाता है जो बालों और त्वचा के लिए लाभकारी है।

स्वास्थ्यवर्धक बादाम में प्रोटीन अधिक मात्रा में मिलता है। वसा भी इस सूखे फल में होती है। बादाम में विटामिन E, B, A इत्यादि भी पाये जाते है। विटामिन ई का यह प्रचुर स्रोत है। बादाम में फास्फोरस, जिंक, केल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम इत्यादि मिनरल्स भी मौजूद होते है। बादाम में आयरन और फाइबर भी अधिक मात्रा में होते है। इसमें ओमेगा 3 और 6 भी पाया जाता है।

बादाम खाने के फायदे Badam Khane Ke Fayde –

Almond Benefits In Hindi बादाम खाने के चमत्कारिक फायदे –

1. बादाम (Almond) खाने से याददाश्त बढ़ती है। अल्जाइमर नामक भूलने की बीमारी से राहत मिलती है। खासकर बच्चो को बादाम खाना चाहिए। इसके सेवन बच्चों के दिमाग का सर्वांगीण विकास होता है।

2. बादाम पेट की समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। कब्ज जैसी बीमारी में बादाम खाने से राहत मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते है।

3. दिल सबन्धी बीमारियों में बादाम का सेवन करने से फायदा होता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। कोलेस्ट्रॉल को भी यह नियंत्रित करके दिल को मजबूत करता है।

4. बादाम का तेल बालों की भी उचित देखरेख करता है। झड़ते बालों से निजात पाने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में बादाम तेल फायदेमंद है। अगर आप डेंड्रफ से परेशान है तो बादाम तेल की मालिश करने से डैंड्रफ दूर होता है।

5. बादाम का तेल हड्डियों की मजबूती के लिए लाभदायक है। इसमें कैल्शियम भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। खासकर बच्चो के शरीर पर बादाम तेल की मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है।

6. त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाने के किये बादाम तेल की मालिश करनी चाहिए। त्वचा से दाग धब्बे और झुर्रियां दूर होती है। बादाम त्वचा में निखार लाता है।

7. गर्भवती महिलाओं को भी बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम को भिगोकर सुबह के वक्त खाने से बच्चे को भी फायदा होता है।

8. अगर वजन कम करना है तो बादाम खाइये। यह अतिरिक्त वजन को बढ़ने नही देता है। थोड़े से बादाम खाने से आपको भूख नही लगती है।

9. सूखा मेवा बादाम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शरीर में रोगों से लड़ने के गुण उत्पन्न होते है।

बादाम खाने से नुकसान Badam Khane Ke Nuksan –

बादाम (Almond) खाने के फायदे (Almond Benefits In Hindi) बहुत है लेकिन इसका अनियंत्रित सेवन करने से नुकसान हो सकता है। पेट दर्द और सूजन की शिकायत हो सकती है। आपके सिर में दर्द हो सकता है। इस तरह के हानिकारक लक्षण हो सकते है। इसलिए बादाम का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना बेहतर है।

यह भी पढ़े – 

Note – बादाम खाने के फायदे Almond Benefits In Hindi और बादाम खाने के नुकसान पर यह पोस्ट Almond Ke Fayde कैसी लगी। यह आर्टिकल “Badam Khane Ke Fayde Aur Nuksan” अगर पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Post your comments and queries about बादाम खाने के चमत्कारिक फायदे Almond Benefits In Hindi below.