Details of लीची खाने के फायदे व जानकारी Litchi Fruit In Hindi

Check Full information about लीची खाने के फायदे व जानकारी Litchi Fruit In Hindi in Food article section on e akhabaar

यह आर्टिकल Litchi Fruit In Hindi लीची खाने के फायदे व लीची (Lychee Fruit In Hindi) की जानकारी पर है। लीची खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही स्वास्थ्यवर्धक है। लीची में मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन जैसे तत्व होते है जो कई रोगों में फायदेमंद है। लीची एक रसभरा फल है। लीची फल के फायदे और लीची फल की जानकारी पर बात करते है।

लीची फल की जानकारी Litchi Fruit In Hindi

लीची फल (Lychee Fruit) मूलतः चीन में पैदा हुआ था। कालांतर में यह विश्व के अन्य देशों में पहुंचा। भारत देश में भी लीची की खेती की जाती है। लीची फल पेड़ पर गुच्छों में लगता है। यह फल मुख्यतः बारिश के दिनों में मिलता है। लीची फल स्ट्रॉबेरी के जैसा है लेकिन इन दोनों फलों में अंतर है। लीची के ऊपर लाल रंग का छिलका होता है और इसको हटाकर लीची का सेवन करते है। लीची फल की सफेद रंग की गुदा में एक मोटा बीज होता है। लीची का स्वाद मीठा है लेकिन कच्ची लीची खट्टे स्वाद में होती है।

इस फल में पानी की मात्रा सर्वोधिक होती है। लीची में प्रोटीन होता है। यह फल विटामिन A, B और C का अच्छा स्रोत है। इस फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स भी मौजूद है। आयरन तत्व भी लीची में मिलता है। इस फल में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। लीची फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। लीची फल में बीटा कैरोटीन नामक तत्व भी पाया जाता है।

लीची (Litchi Fruit) को सीधा फल के रूप में खाते है। लेकिन इस फल का ज्यूस बनाकर भी पिया जाता है। लीची का कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने में उपयोग होता है।

लीची खाने के फायदे Lychee Ke Fayde –

1. लीची फल (Litchi Fruit) में कैलोरी बहुत कम होती है। इसके सेवन से वजन नही बढ़ता है। अगर आपको मोटापा कम करना है तो लीची खाये।

2. लीची खाने से दिल स्वस्थ रहता है। दिल सबन्धी बीमारियों से रक्षा होती है। लीची फल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

3. लीची कब्ज नाशक फल है। पाचन को मजबूत करके पेट को स्वस्थ रखती है।

4. लीची फल का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह फल शरीर में बीमारियों से बचाता है।

5. लीची फल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। यह फल थकान और तनाव को दूर करके मस्तिष्क को दुरुस्त करता है। लीची का फल (Litchi Fruit) शरीर में पानी की भी पूर्ति करता है।

6. लीची संक्रामक रोगों से भी लड़ने में सहायक है। लीची गले की खराश, सर्दी जुकाम में लाभदायक होती है।

7. इस फल में कुछ ऐसे तत्व होते है जो कैंसररोधी है। यह फल कैंसर की संभावना को कम करता है।

8. गुणकारी लीची फल (Lychee Fruit) त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इस फल के सेवन से चेहरे से दाग धब्बे और झुर्रियां दूर होती है। लीची को चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल होती है।

लीची फल की जानकारी Lychee Fruit In Hindi –

लीची खाने के फायदे (Lychee Khane Ke Fayde) के साथ कुछ नुकसान भी है। इस फल का अधिक सेवन करना हानिकारक है। इसके ज्यादा सेवन से सिरदर्द की समस्या होती है। डायबिटीज के रोगियों को लीची का सेवन नही करना चाहिए। खाली पेट लीची का सेवन नुकसानदेह है। इसके खाली पेट सेवन से पेट दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है। लीची खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Litchi Fruit In Hindi में लीची खाने के फायदे (Lychee Ke Fayde) व लीची की जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Lychee In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Post your comments and queries about लीची खाने के फायदे व जानकारी Litchi Fruit In Hindi below.