27 जून का इतिहास:-

  • 1693 – महिलाओं की पहली पत्रिका “Ladies’ Mercury” लंदन में प्रकाशित हुई।
  • 1838 – राष्ट्रगान के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
  • 1839 – ‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा रणजीत सिंह का निधन।
  • 1869 – जर्मनी के मशहूर गर्भ विज्ञानी हैंस स्पेमैन का जन्म।
  • 1922 – तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का जन्म।
  • 1939 – 300 से ज़्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतकार आरडी बर्मन का जन्म।
  • 1955 – भारतीय पत्रकार पूर्णिमा वर्मन का जन्म।
  • 1957 – ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर होता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।
  • 1964 – उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी पीटी ऊषा का जन्म।
  • 1991 – स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे बाद ही उसके छोटे गणतंत्र में यूगोस्लाविया की सेना टैंकों और विमानों के साथ दाखिल हो गई। यूगोस्लाव सेना ने इटली, ऑस्ट्रिया और हंग्री से जुड़ती सीमा पार करने के चेक-पोस्ट पर कब्जा कर लिया और राजधानी लुबलियाना के हवाई अड्डे पर हमला बोल दिया।
  • 2002 – जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
  • 2004 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2005 – ब्रिटेन ने भारत को वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • 2006 – गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2007 – जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • 2008 – भारत पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
  • 2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
  • 2008 – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।
  • 2015- भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

धरती पर हैरतअंगेज जगहें और घटनाएँ


Top 10 Spectacular Tree Houses in The World- Part I